10 साल बाद फिर जीरो 'साइज' में आईं करीना,लोगों ने जम कर किया ट्रोल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 28, 2018 - 01:31 PM (IST)

करीना कपूर खान ने हाल में ही एक फैशन शो में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक की। सोशल मीडिया पर करीना ने अपनी फोटोज शेयर की जोकि उनके फैन्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आईं। 

किसी ने कुपोषण का शिकार तो किसी ने कंकाल कहा। आपको बता दें कि इससे पहले भी करीना के फैन्स का एेसा रिएक्शन दिखाई दे चुका है। 10 साल पहले करीना ने फिल्म 'टशन' के लिए अपना साइड जोरी कर लिया था, जिसके कारण उन्हें लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। फिल्म में करीना को देखकर उनके फैन्स हैरान रह गए। 
PunjabKesari
सोशल मीडिया पर जीरो साइज को लेकर बहस शुरू हो गई। लोगों ने कहा कि एक्ट्रेस जीरो फिगर पाने के लिए खुद पर काफी जुल्म करती हैं। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि डाइट से एक्ट्रेस अपने फिगर को मेंटेन करती है। करीना को देखकर बॉलीवुड में जीरो फिगर का ट्रेंड शुरू हो गया। 

खबरों के अनुसार टशन फिल्म के बाद करीना ने फिल्म कमबख्त इश्क की शूटिंग शुरू की। शूटिंग के दौरान करीना बेहोश हो जाती थी तब से ही करीना ने जीरो फिगर से तौबा कर ली।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static