10 साल के लंबे इंतजार के बाद Sambhavna Seth बनीं मां, घर आए Twins Babies

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 01:17 PM (IST)

नारी डेस्क: भोजपुरी सिनेमा और टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस संभावना सेठ के घर बड़ी खुशखबरी आई है। शादी के 10 साल बाद और 45 साल की उम्र में उन्होंने सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट से दी खुशखबरी

संभावना सेठ ने यह खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की। उन्होंने एक पोस्ट में बताया कि उनके घर में दो नन्हे मेहमानों की एंट्री हुई है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया और फैंस ने इस पल को बेहद खास बताया।

10 साल बाद पूरी हुई मां बनने की ख्वाहिश

संभावना सेठ की शादी को लगभग 10 साल हो चुके हैं और इस लंबे सफर के बाद उनके घर में किलकारियां गूंजी हैं। 45 साल की उम्र में सरोगेसी के जरिए मां बनने का उनका यह फैसला उनके जीवन का एक बेहद भावुक और खास पल माना जा रहा है। कई फैंस ने इसे प्रेरणादायक बताते हुए उनकी हिम्मत और खुशी की सराहना की है।

ये भी पढ़ें:  Hina Khan का फूटा गुस्सा, ‘अंगूरी भाभी’ के झूठे Harassment Case कबूलनामे पर बोलीं- ‘शब्द नहीं हैं…’

सरोगेसी से मिला ट्विन्स बेबी का तोहफा

जानकारी के अनुसार, संभावना सेठ ने सरोगेसी की मदद से जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है। इस खबर ने उनके फैंस को और भी ज्यादा उत्साहित कर दिया है। जुड़वा बच्चों के आने से उनके परिवार में खुशियों का माहौल दोगुना हो गया है।

फैंस और इंडस्ट्री से मिल रही बधाइयां

जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने भी उन्हें इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। फैंस लगातार कमेंट्स कर इस नई शुरुआत के लिए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static