साल 2018: भारतीय बैडमिंटन की स्टार रहीं पीवी सिंधू और साइना नेहवाल!
punjabkesari.in Sunday, Dec 23, 2018 - 11:38 AM (IST)
साल का आखिरी महिना यानि दिसंबर खत्म होने को अब कुछ दिन ही बाकी हैं। इसी के साथ लोग 2019 का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। 5-6 दिनों बाद यह साल अपने पीछे कुछ खट्टी-मीठी और अच्छी बुरी यादें छोड़ जाएगा। खेल जगत की बात करें तो भारतीय खिलाड़ियों के लिए साल 2018 काफी मिला-जुला रहा, जिसमें बैडमिंटन की 2 स्टार खिलाड़ी पी.वी सिंधू और साइना नेहवाल ने खूब वाहवाही बटोरी और देश का नाम रोशन किया।
पी. वी. सिंधु
पी. वी. सिंधु आज की उन उभरती खिलाड़ियों में से एक हैं जिनसे दूसरी महिलाएं प्रेरणा ले सकती हैं। उन्होनें महज 8 साल की उम्र में बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था जबकि साल 2009 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कदम रखे और कोलंबो में जूनियर एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता बन गईं। अपने खेल करियर में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किए और आगे इससे भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद भी उनसे की जा रही है।

साइना नेहवाल
साइना बैडमिंटन की दुनिया का जाना पहचाना नाम है। उन्होंने साल 2012 में लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। साइना को खेल में कई बार आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा लेकिन उन्होंने खेल को अपना मकसद बनाए रखा। साइना ने पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा इसी साल राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण और एशियाई खेलों में कांस्य पदक भी अपने नाम किया था। उनकी उपलब्धियां यही तक खत्म नहीं होती वे इंडोनेशिया मास्टर्स, डेनमार्क ओपन और सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के फाइनल्स में पहुंची। इसके साथ ही वे एशियाई खेलों और एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं।


