अनोखा मंदिर! दिखाया जाता है मृत्यु के बाद का सच

punjabkesari.in Wednesday, Mar 01, 2017 - 02:47 PM (IST)

ट्रैवलिंग: मंदिर एक ऐसी जगह है, जहां पहुंचते ही मन को शांति मिलती है। साथ ही मंदिरों में हम अपने देवी-देवताओं के  दर्शन  कर लेते है। वैसे तो दुनियां में कई ऐसे मंदिर है, जो अपनी खास मान्यता के कारण मशहूर है लेकिन आज हम जिस मंदिर की बात करने जा रहे है वह नर्क मंदिर कहलाता है। यह मंदिर दक्षिण-पूर्वी एशिया के थाईलैंड की राजधानी बैंकाक से लगभग 700 किलोमीटर दूर चियांग माइ शहर में बना है। इस मंदिर को वैट मे कैट नोई टेम्पल भी कहा जाता है। वैसे तो लोग मंदिर में देवी-देवताओं के दृशन के लिए आते है लेकिन इस मंदिर में लोग नरक देखने आते है। 

 

जी हां, इस मंदिर में बनी मूर्तियां हैं, देवी-देवताओं को नहीं बल्कि मृत्यु के बाद आत्मा द्वारा पापों के लिए मिलने वाली पीड़ाओं का दृश्य दिखाती है। यहा मंदिर सनातन धर्म और बौद्ध धर्म के लोगों के लिए बना है। यहां सभ्यता और संस्कृति का काफी प्रभाव देखने को मिलता है। चियांग माइ शहर में लगभग 300 मंदिर हैं, जिनमें से यह नर्क मंदिर सिर्फ एक है। 

 

बौद्ध भिक्षु द्वारा इस मंदिर को बनाने के मकसद लोगों को यह बताना कि पाप करने या किसी को दुख पहुंचाने का परिणाम काफी खतरनाक होता है। यहां पर बनी मूर्तियां हमे नर्क का अहसास करवाती है। साथ यहां बताया जाता है कि मरने के बाद आत्मा को किस तरह नर्क में कष्ट भोगने पड़ते है। 

 

यहां लोग अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए आते है। लोगों का मानना है कि जो यहां आकर दर्शन कर लेता है, वह अपने सभी पापों का प्रायश्चित कर लेता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static