मानुषी की तरह चाहते हैं फिट बॉडी तो फॉलो करें ये टिप्स

punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2017 - 05:28 PM (IST)

मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर बेहद खूबसूरत है। हर कोई इनकी खूबसूरती और परफैक्ट फिगर का दीवाना है। हाल में ही मानुषी के फिटनेस गुरू नमामी अग्रवाल ने उनकी फिटनेस के कई राज खोले है। 

यह मानुषी की फिटनेस का राज
- कई लोग सुबह जल्दी ऑफिस जाने की वजह से नाश्ता नहीं करते। नाश्ता न करने से शरीर वसा को अनियंत्रित तरीके से सोखना शुरू कर देता है। इससे शारीरिक संबंधित कई प्रॉब्लम्स होती है। एेसे में नाश्ता जरूर करें। 

- अगर आप हैल्दी रहना चाहते है तो थोड़े-थोड़े समय बाद कुछ न कुछ खाते रहें। इससे आप फास्ट फूड खाने से बचेंगे।

- यात्रा के दौरान फास्ट फूड खाने की बजाय ग्रिल्ड चिकन या फिर फिश खाएं। 

- अगर आप मानुषी की तरह फिट बॉडी पाना चाहते हैं तो दिन में कुछ समय योग के लिए जरूर निकालें। योग शरीर को लचीला बनाता है। 

- वहीं, ग्लोइंग स्किन के लिए भरपूर पानी पीएं। अपनी डाइट में हरी-सब्जियों को शामिल करें। 

 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउनलोड करें NARI APP
 

Punjab Kesari