यहां पीरियड्स के दौरान महिलाओं को समझा जाता है अछूत, होता है दुर्व्यवहार

punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2017 - 04:43 PM (IST)

बदलते समय के साथ लोगों की सोच भी बदल चुकी है लेकिन आज भी दुनिया में कई ऐसे छोटे राज्य हैं जहां अजीब-अजीब पंरपराएं निभाई जाती है। ऐसा ही नेपाल देश में एक छोटा-सा गांव है सिमिकोट, जहां सारा साल बर्फ पड़ती है। इस गांव में एक बहुत अजीब प्रथा छाउपड़ी मनाई जाती है जिसमें महिलाओं को माहवारी के दौरान अछूत समझा जाता है और घर से बाहर रखा जाता है। पीरियड्स के इन दिनों महिलाएं गोठ यानि जानवरों को रखने वाली जगह में रहती हैं। यह पूरा समय महिलाएं ठंड में ही गुजारती हैं और जिस जगह पर उन्हें रखा जाता है, वह भी महिलाओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। कई बार महिलाओं को बलात्कार का भी सामना करना पड़ता है। यहां के लोगों को मानना है कि माहवारी के दौरान महिलाएं अशुद्ध हो जाती हैं और अगर ये घर में रहेंगी तो देवी-देवता नाराज हो जाएंगे। यही नहीं गर्भवती महिलाओं को भी उनकी डिलीवरी के समय इसी जगह पर भेज दिया जाता है और यहीं बच्चे का जन्म होता है। इस वजह से कई महिलाएं बच्चे के जन्म के बाद मौत का भी शिकार हो चुकी हैं।


हालांकि इस कुप्रथा को रोकने के लिए नेपाल सरकार ने 2005 में इस प्रथा पर रोक भी लगा दी थी लेकिन फिर भी वहां के लोग महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते थे। इसी के चलते पिछले दिनों दो लड़कियों की मौत हो गई। ऐसे में अब सरकार ने कड़े नियम बनाए कि अगर दोबारा किसी को महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार करते देखा गया तो उसे 3 महीने की सजा और 3000 रूपए जुर्माना देना पड़ेगा।



 

Punjab Kesari