शारीरिक संबंध से औरतों को मिलते है कई फायदे

punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2017 - 12:00 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल)- शारीरिक संबंध शादीशुदा जिंदगी का अहम हिस्सा है। इससे पार्टनर के बीच भावनात्मक रिश्ता जुड़ता है। संबंध बनाने में शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। पुरूषों के मुकाबले महिलाओं को इससे स्वस्थ्य संबंधी ज्यादा लाभ मिलते हैं। इससे औरतों में आत्मविश्वास भी जागता है। जिससे वैवाहिक जीवन खुशियों भरा हो जाता है। 


शारीरिक संबंधों से औरतों को मिलने वाले लाभ

1. वजन कम


संबंध बनाने से वजन कम होता है। इससे बहुत सारी कैलोरी बर्न हो जाती है। यह एक तरह की एक्सरसाइज है जो पति-पत्नी दोनो को शारीरिक रूप से फिट रखती है। 
 

2. तनाव मुक्त


शारीरिक संबंध बनाने से औरतों को आनंद का अनुभव मिलता है। वह इससे तनाव मुक्त रहती है। वह ज्यादा खुश रहती हैं। 
 

3. बीमारियां दूर
सैक्स से कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं और इससे बीमारियों के इंफैक्श से भी बचा जा सकता है। 
 

4. ब्लड प्रैशर कंट्रोल

ब्लड प्रैशन लो या हाई की परेशानी है तो शारीरिक संबंध बनाने से यह परेशानी दूर हो जाती है। इससे ब्लड प्रैशर कंट्रोल रहना शुरू हो जाता है। 
 

5. दिल की बीमारी से राहत 


संबंध बनाने से दिल मजबूत रहता है। संबंध बनाने वाली औरतों में दूसरी महिलाओं के मुकाबले दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। 


6. दर्द से राहत

शारीरिक संबंधो से सिर दर्द, गठिया और कमर दर्द जैसी परेशानियों से राहत मिलती है। 

7. अच्छी नींद 


इससे शारीरिक स्फूर्ति आती है और आलस दूर भाग जाता है। संबंध बनाने के बाद औरतों को नींद भी अच्छी आती है। 

Punjab Kesari