अनोखा नियमः खूबसूरत लड़कियों को ही दी जाती है यहां नौकरी

punjabkesari.in Tuesday, Jul 11, 2017 - 05:00 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल)- हर देश में ट्रैफिक की समस्या को सुलझाने के लिए पुलिस व्यवस्था प्रबंध किया जाता है। इसके लिए ज्यादातर पुरूषों को ही नौकरी पर रखा जाता है लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां पर लड़कियों ट्रैफिक के लिए जॉब दी जाती है। उत्तर कोरिया में ट्रैफिक को संभालने के लिए लड़कियों की भर्ती उनकी खूबसूरती को देखकर की जाती है। नौकरी को दौरान उनको शादी करने की इजाजत नही होती और  खास बात यह है कि 26 साल की उम्र में उनको रिटायर भी कर दिया जाता है। 

उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयोंग में सड़कों रक ब्लू रंग की वर्दी और ब्लैक कलर के आउटफिट्स पहने हुए खूबसूरत लड़कियां पर्यटकों और पत्रकारों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां की सरकार दुनिया में उत्तर कोरिया की अलग तस्वीर पेश करती हैं। 

इन ट्रैफिक लेडीज को नौकरी के दौरान तय मानदंडों के अनुसार ही जिंदगी जीने का हक होता है। यहां के अधिकारियों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस में शामिल यह लड़कियां देश की राजधानी का प्रतिनिधित्व करती हैं।

Punjab Kesari