B''Day Special: इस फिल्म के लिए अनुष्का ने बढ़ाया था 20 किलो वजन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2017 - 07:13 PM (IST)

एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी अपनी खूबसूरती और परफैक्ट लुक के लिए जानी जाती है। बाहुबली की देवसेना यानि की अनुष्का का आज जन्मदिन है। उन्होंने 2005 में पूरी जगन्नाथ की तेलुगू फिल्म सुपर से अपने करियर की शुरुआत की। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी फिटनेस से जुड़ी खास बातें बताएंगे। 

फिट रहने के लिए अनुष्का अपनी डाइट में फलों और हरी सब्जियों को शामिल करती हैं। वह हमेशा अपनी डाइट को लेकर सतर्क रहती हैं। वह 8 बजे से पहले डिनर कर लेती है ताकि सोने में करीब 2 से 3 घंटे का गैप हो। इससे डाइजेशन बेहतर रहती है और स्किन भी ग्लोइंग होती है। 

इसके अलावा अनुष्का अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए रोजाना 2 घंटे एक्सरसाइज करती है। 2015 में तेलगू फिल्म साईज जीरो के लिए अनुष्का ने करीब 20 किलो अपना वजन बढ़ाया था क्योंकि फिल्म में उन्हें मोटी लड़की का किरदार निभाना था।


फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Punjab Kesari