निर्भया की मां के साथ-साथ इस महिला ने भी लड़ी सालों तक जंग

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2020 - 02:53 PM (IST)

निर्भया देश की वो बेटी जिसके इंसाफ के लिए पूरा जहान तकरीबन 7 सालों तक उसके साथ खड़ा रहा। 20 मार्च का दिन हम सब के लिए एक ऐसा खुशी भरा दिन था जैसे मानो हमारी बेटी को ही इंसाफ मिल गया हो, इतने सालों तक निर्भया के माता-पिता ने अपनी बेटी की आत्मा की शांति के लिए जो संघर्ष किया वो सच में काबिलेतारीफ है लेकिन निर्भया के इस इंसाफ के पीछे एक और महिला थी जिसने कभी भी निर्भया के माता पिता को अकेला नही छोड़ा....जी हां हम बात कर रहे हैं निर्भया की वकील सीमा कुशवाहा की, जिसने 7 सालों तक बिना कोई फीस लिए निर्भया का केस संभाला।

सीमा वो महिला जो निर्भया के माता पिता के लिए मानों बेटी बन कर खड़ी हो गई हो, 2012 से 2020 तक सीमा ने हर उस दौर का डट कर सामना किया और उसका नतीजा आज हमारे सामने है। 

उत्तर प्रदेश की रहने वाली सीमा ने अपनी वकालत की पढ़ाई  दिल्ली विश्वविद्यालय से की। खबरों की माने तो वे IAS बनना चाहती थी। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने 2012 से की जब निर्भया के साथ उस रात दरिंदगी हुई, उस समय सीमा की ट्रेनिंग चल रही थी। 

सीमा ने इस केस को लड़ने की ठानी और ये भी निश्चय किया कि वो निर्भया को इंसाफ दिलवाकर रहेंगी। इस जंग के मैदान में सीमा ने ये तो साबित कर दिया कि सच की हमेशा जीत होती है साथ ही उसने दोषियों के वकील ऐपी सिंह की भी बोलती बंद कर दी। 

सीमा अकसर कहती है कि वह खुद एक ऐसी जगह से आती है जहां लड़कियों को इतनी आजादी नही है, लेकिन बावजूद इसके वह वकील बनी और निर्भया का केस उनके वकालत करियर का पहला केस था। सीमा हमेशा निर्भया के माता पिता के साथ खड़ी रही, कोर्ट के अंदर तो सीमा की गुहार कायम थी ही साथ ही वह हर उस विरोध प्रदर्शन में भी दिखाई देती थी। 

हम सल्लाम करते है सीमा के इस ज्जबे को कि एक महिला होने के नाते उसने एक औरत का, एक लड़की का और एक मां का दर्द समझ और बिना पैसों के इस केस को पूरी ईमानदारी से लड़ा और निर्भया को इंसाफ दिलवाया।

Content Writer

Vandana