महिलाएं भूलकर भी न करें ये 6 काम, वर्ना हो सकता है नुकसान

punjabkesari.in Thursday, Dec 14, 2017 - 11:41 AM (IST)

इस मार्डेन टाइम में जहां महिलाएं पुरूषों के साथ-साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है वहीं शास्त्रों के अनुसार कुछ काम ऐसे है जिसे महिलाएं नहीं कर सकती। भारत देश में लोग अजीबों-गरीब परंपराएं मानने से लेकर कुछ प्रथाओं को आज भी निभाते है। ऐसी ही कुछ मान्यताओं के अनुसार महिलाओं को कुछ काम करने के अनुमति नहीं है। आज हम आपको शास्त्रों में लिखी ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बताने जा रहें है जिन्हें महिलाएं कर सकती है। तो आइए जानते है ऐसी ही कुछ बातें जिसे महिलाओं को करने से रोका गया है।
 

1. नारियल फोड़ना
शास्त्रों के अनुसार महिलाओं को मंदिरों या किसी भी शुभ कार्य में नारियल फोड़ने नहीं दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि महिलाओं के ऐसी करने से कुछ अशुभ हो सकता है।

2. जनेउ पहनना
महिलाओं को शास्त्रों के अनुसार जनेऊ पहनने की अनुमति नहीं है। सिर्फ पुरुष ही जनेऊ धारण कर सकते है। इसके अलावा साबुत कद्दू या सीताफल को भी महिलाए तब तक नहीं काट सकती जब तक पुरुष उसे पहली बार काट न दे।

3.  पति से झगड़ा करना
महिलाओं को कभी भी अपने ससुराल और पति से झगड़ा या ज्यादा समय तक दूर नहीं रहना चाहिए। इस बात की अनदेखी करने से आपके विवाहित जीवन में परेशानियों के साथ कई और नुकसान हो सकते है।

4. शिवलिंग की पूजा
धार्मिक रीति-रिवाजों कुंवारी कन्याओं को शिवलिंग की पूजा नहीं करनी चाहिए। धार्मिक रिवाजों के अनुसार महिलाओं के हाथ लगाने से शिवजी की समाधि भंग हो सकती है। जिसके कारण उन्हें इनकी पूजा करने नहीं दी जाती।

5. आलस करना
महिलाओं का किसी भी काम को लेकर आलस करना बुरा माना गया है। शास्त्रों और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार महिलाओं के आलस करने से घर में दुख और अशांति का वास होता है।


6. बलि देना
देवताओं को दी जाने वाली बलि का काम भी सिर्फ पुरूष ही कर सकते है। शास्त्रों में महिलाओं को इस काम की भी मनाही है।
 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Punjab Kesari