ऐसी 10 Women Achievers जिन्होंने महिलाओं के लिए खोली नई राह

punjabkesari.in Sunday, Sep 09, 2018 - 04:22 PM (IST)

आज शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो, जिसमें महिलाओं ने देश का नाम रोशन न किया हो। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर भारत की कई महिलाएं दूसरी युवा लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन बन गई और उन्हीं के कारण लोगों की सोच में काफी बदलाव आया है। इन महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से ना सिर्फ देश का नाम रोशन किया बल्कि महिलाओं को भी आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया।

 

1. भक्ति शर्मा
महिलाओं को घर की चारदीवारी से बाहर निकलने की राह दिखाने वाली भक्ति शर्मा हर लड़की के लिए उदाहरण है। वह अंटार्कटिक महासागर में तैरने का रिकॉर्ड बनाने वाली सबसे युवा महिला हैं। यह कारनामा कर दिखाने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं।

2. अरुणिमा सिन्हा
हौसले बुलंद हो तो कोई भी आपको आपकी मंजिल पाने से नहीं रोक सकता। इसी जज्बे को सच कर दिखाया है अरुणिमा सिन्हा ने। वह एक पैर से अपाहिज है लेकिन फिर भी उन्होंने एवरेस्ट की चढ़ाई कर महिलाओं के सामने एक मिसाल कायम की है। अरुणिमा सिन्हा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली ऐसा महिला है, जिनका एक पैर नहीं है। इसके बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी और एवरेस्ट पर पहुंचकर अपने सपने को पूरा किया और आज वह भी हर महिला के लिए एक प्रेरणा है।

3. मैरी कोम
आज के समय में जहां कुछ महिलाओं के लिए सिर्फ परिवार और जिम्मेदारियां ही काफी है। वहीं उन महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं मैरी कॉम। अपने परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ उन्होंने देश के प्रति अपने कर्त्तव्य को भी बखूबी निभाया है। वह 5 बार की वर्ल्ड एमैच्योर बॉक्सिंग चैंपियन रह चुकी हैं और उनकी यही उपलब्धियां मैरी कोम की प्रतिभा खुद-ब-खुद जाहिर कर देती हैं।

4. विद्या बालन
बॉलीवुड की बेहतरीन और खूबसूरत अदकारा विद्या बालन सोशलॉजी में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने 'डर्टी पिक्चर्स', 'इश्किया', 'कहानी' जैसी फिल्मों में अनकन्वेंशनल रोल निभाकर महिलाओं के प्रति लोगों की पांरपरिक सोच में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए विद्या को नेशनल अवॉर्ड और पद्मश्री से भी नवाजा गया है।

5. सानिया मिर्जा
सानिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और देश के लिए दो दर्जन से अधिक मेडल्स जीते हैं। अपनी मेहनत से देश का नाम रोशन करने वाली सानिया हर लड़़की के लिए प्रेरणा है। किसी वक्त में उन्हें भारतीय टेनिस एसोसिएशन की तरफ से नंबर 1 टेनिस प्लेयर का दर्जा दिया गया था।

6. पंकज भदौरिया
पंकज भदौरिया ने कुकिंग को अपना पैशन बनाया और वह मास्टर शेफ इंडिया की विनर बनकर भारत में फेमस हो गई। मास्टर शेफ में आने से पहले वह 16 साल बतौर स्कूल टीचर काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास्टर शेफ में आने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी लेकिन इसके बाद उन्होंने इसी फील्ड में अपना नाम रोशन किया। आज वह एक क्यूलिनरी एकेडमी चला रही है, जिसमें नई-नई डिशेज बनाना सिखाया जाता है। उन्होंने लोगों की इस सोच को बदल दिया की महिलाएं सिर्फ घर की रसोई की ही रानी हैं।

7. गीता फोगाट
कहते हैं यदि इरादे मजबूत हो और हौसलें बुलंद हो तो जीत हासिल करना कोई मुश्किल काम नहीं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है देश की इस बेटी गीता फोगाट ने। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित और देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल करने वाली गीता भारत की पहली महिला पहलवान है। वह आज हर बेटी के लिए मिसाल बन चुकी है।

8. कल्पना चावला
अगर आज कोई लड़की अंतरिक्ष में जाने का सपना देखती है तो यकीनन उसकी प्रेरणा कल्पना चावला ही होगी। वह अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला थी। भले ही आज वह सबके बीच मौजूद न हो लेकिन अपने हौंसलें और मेहनत के दम पर उन्होंने न सिर्फ लोगों के दिलों में बल्कि लड़कियों के इरादों में भी अपनी जगह बना ली है।

9. मिताली राज
अगर आज कोई अपनी बेटी को क्रिकेट के क्षेत्र में भेजने की सोचता है तो उसका कारण मिताली राज है। भारती विमन्स क्रिकेट टीम की कैप्टन मिताली आज हम लड़की के लिए प्रेरणा बन चुकी है। उन्हें महिला क्रिकेट का तेंदुलकर कहा जाता है। वनडे क्रिकेट में 5000 से ज्यादा रन बनाने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

10. शिंजनी कुमार
पेटीएम बैंकिंग सेवा की सीईओ शिंजनी कुमार ने किसान परिवार में जन्म लिया है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद शिंजनी कुमार यूएसए की कंपनी ज्वाइन की थी। दो यूएसए कंपनी में काम करने के बाद वो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में 2007 तक डिप्टी जनरल मैनेजर रहीं। इसके बाद वो अमेरिका की वित्तीय संस्था मेरिल लिंच कंट्री कंपलायंस हेड के तौर पर जुड़ीं और अब उन्हें पेटीएम बैंकिंग सेवा की सीईओ बना दिया गया है। खुद के बिजनेस का सपना देखने वाली महिलाओं के लिए शिंजनी कुमार भी एक प्रेरणा है।

Content Writer

Anjali Rajput