इन 4 तरीकों से लगाएं पता, हीरा असली या नकली (pics)

punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2016 - 01:38 PM (IST)

सदियों से लोग डायमंड खरीद रहे हैं और उसे बरसों तक अपनी अगली पीढ़ी के लिए संभाल कर रखते हैं। डायमंड कितने महंगे होते है ये तो हम सब जानते हैं और हर किसी की पहुंच से बाहर होने के कारण ही मार्केट में नकली डायमंड भी अवेलेबल हैं। अगर अापने भी कोई डायमंड ज्यूलरी खरीदी है तो कैसे पता लगाएंगे कि वह असली है या नकली। आइए अआज हम आपको कुछ अासान से तरीके बताएंगे जिनसे अाप घर पर ही असली और नकली डायमंड का पता लगा सकते है।
 
1. फॉग टेस्ट
 
ये बहुत ही आसान टेस्ट है। डायमंड पर मुंह से गर्म हवा की भाप दें। अगर डायमंड पर भाप बनी रहे तो इसका मतलब ये नकली है और अगर भाप मॉइश्चर बन जाए तो इसका मतलब है कि असली डायमंड को पहचान लिया है।
 
2. स्पॉर्कल टेस्ट
 
डायमंड में अगर रेनबो स्पॉर्कल के साथ ही अलग-अलग कलर भी नजर आएं तो इसका मतलब वो असली है। वहीं नकली हीरे में कोई कलर नजर नहीं आएगा।
 
3. वाटर टेस्ट
 
रियल डायमंड बहुत ही हाई डेनसिटी वाले होते हैं। इसे जब पानी से भरे ग्लास में डालेंगे तो ये डूब जाएगा वहीं नकली डायमंड पानी में तैरेने लगेगा।
 
4. न्यूजपेपर टेस्ट
 

असली हीरे में बहुत ही ज्यादा रिफ्लेक्टिंग पावर होती है। इसे बहुत ही आसान तरीके से चेक किया जा सकता है।  न्यूजपेपर में डायमंड रखें और उसे पढ़ने की कोशिश करें। अगर आपको न्यूजपेपर पर लिखे अक्षर साफ-साफ नजर आ रहे हैं तो इसका मतलब हीरा नकली है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static