घर पर पता लगाएं,आपकी खाने वाली चीजों में मिलावट है या नहीं?

punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2016 - 11:36 AM (IST)

सेहत सबसे अहम होती है और हर रोज खाने में शामिल आहार में ही अगर मिलावट हो तो इससे सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। चावल,आटा और मसाले तो हर रोज खाई जाने वाली चीजे हैं,अगर इन्ही में रसायन या हानिकारक तत्व इस्तेमाल किए जाएं तो हमें भारी नुकसान पहुंच सकता है। यह बहुत जरूरी है कि पता लगाया जाए कि हम जो आहार खा रहें हैं कहीं उनमें मिलावट तो नहीं। हम कुछ तरीकों से इनकी घर पर ही आसानी से जांच कर सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि कौन-सी चीज में मिलावट है आइए जानें...
 
 
1. आटा
 
 
आटा तो हर घर में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन जरा से मुनाफे के लिए इसमें मैदा,चॉक पाऊडर और जौ का आटा मिलाया जाता है।
 
नुकसान
 
 
- वजन बढना
- प्रतिरोधक क्षमता
- खाना पचाने में परेशानी
 
कैसे पता लगाएं
 
- आटा गूंथनें में पानी ज्यादा लगना
- रोटी न फूलना
- रोटी पकने में ज्यादा टाइम लगना
 
 
2. चावल
 
 
इसका वजन बढाने के लिए इसमें प्लास्टिक मिलाया जाता है।
 
 
नुकसान
 
- पेट में गैस बनना
- पाचन प्रक्रिया खराब
 
 
 
कैसे पता लगाएं
 
 
एक गिलास पानी में थोडे से चावल मिलाएं कुछ देर बाद ये तैरने लगेगें।
 
3. लाल मिर्च पाऊडर
 
 
इसके इस्तेमाल हर दाल और सब्जी में किया जाता है। इसमें ज्यादातर लाल रंग, ईट का चूरा और रोडामाइन मिलाया जाता है।
 
नुकसान
 
किडनी,लीवर की परेशानी,स्टोन हो सकता है।
 
 
कैसे पता लगाएं
 
पानी में मिर्च का पाऊडर डाले अगर इसका रंग लाल हो जाएं तो समझ जाएं कि इसमें मिलावट है और अगर इसे पानी में डालने से इसकी नीचली परत पर मिट्टी जम जाएगी।
 
4. दालें
 
 
दालों में मिलावट सबसे ज्यादा होती है। इसमें मेटालिन यैलो सिंथेटिक डाई का इस्तेमाल किया जाता है।
 
 
नुकसान
 
 
स्टोम, किडनी,लीवर और नर्वस सिस्टम पर बुरा असर पड़ सकता है।
 
 
कैसे पता लगाएं
 
पानी में दाल और हाइड्रोक्लोरिक एसीड की कुछ बूंदे डालें। इससे दाल के रंग पिंक हो जाएगा।
 
 
5.  दूध
 
 
दूध में स्टार्च,यूरिया और कास्टिक सोडा मिलाया जाता है। 
 
 
नुकसान
 
 
किडनी,स्टोन,ज्वांइट और लीवर की परेशानी हो सकती है।
 
 
कैसे पता लगाएं
 
चिकने फर्श पर एक बूंद दूध की गिराएं वह कोई दाग नही छोडेगा।
 
 
 
 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static