दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स! (Pics)

punjabkesari.in Wednesday, Sep 14, 2016 - 07:35 PM (IST)

हर महिला चाहती हैं कि उसके बाल लंबे और घने हो लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और प्रदूषण के चलते बाल डैमेज होने लगते है। दो मुंहे बालों की समस्या आजकल आम देखने को मिलती है। अक्सर लड़कियां दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए बालों को कटवाती है। आज हम आपको कुछ एेसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे आप बिना बाल कटवाए भी दो मुंहे बालों से मुक्ति पा सकती हैं।


1. पपीता और दही

आधा कप दही में पपीता मिलाकर अपने बालों पर लगाएं। कुछ देर बाद बालों को ठंडे पानी से धोएं।


2. अंडा

अंडे का पीला भाग, ऑलिव ऑयल और शहद मिलाकर बालों पर लगाएं। कम से कम 30 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दें। बाद में बालों को शैपू करें। 


3. हॉट ऑयल मसाज

दो मुंहे बालों के लिए हॉट ऑयल ट्रीटमेंट भी काफी फायदेमंद है। हॉट ऑयल से बालों की मसाज करें।


4. शहद और दही

एक कप दही में शहद मिलाएं और उसे बालों की जड़ों पर लगाएं। बाद में बालों को धोलें। यह एक नैचुरल कंडीशनर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static