‘भारत में स्वागत है''....रेत के जादूगर सुदर्शन ने 2000 दीयों से बनाई बाइडन की बेहद शानदार कलाकृति

punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2023 - 11:01 AM (IST)

भारत के लिए कुछ खास हो रहा हो और रेत के जादूगर सुदर्शन पटनायक अपनी कलाकारी ना दिखाएं ऐसा तो हो नहीं सकता।  रेत की कलाकृतियां बनाने वाले प्रसिद्ध कलाकार ने जी-20 शिखर सम्मेलन के आलोक में पुरी के तट पर दो हजार मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल कर छह फीट लंबी कलाकृति बनाई है। अब यह कलाकृति दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

PunjabKesari
जी 20 सम्मेलन राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली में नौ एवं 10 सितंबर को होगा। पटनायक ने रेत से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन एवं जी-20 के लोगो की आकृति बनाई है । इसमें एक संदेश भी लिखा है- ‘भारत में स्वागत' है। उन्होंने बताया कि कलाकृति बनाने में लगभग पांच टन रेत का उपयोग किया गया है और इसे पूरा करने में सैंड आर्ट इंस्टीट्यूट के छात्रों ने उनका सहयोग किया। 

PunjabKesari
पटनायक ने कहा-‘‘अतिथियों का स्वागत दीये और आरती से करना हमारी संस्कृति है। इसलिए मैंने अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए दीयों का उपयोग करके यह कलाकृति बनाई है।'' उन्होंने इससे पहले नवंबर 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव जीतने पर बाइडन की रेत से प्रतिमा बनाई थी। पटनायक ने दुनिया भर में 65 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रेत कला प्रतियोगिताओं और समारोहों में भाग लिया है और देश के लिए कई पुरस्कार जीते।

PunjabKesari
 भारत के ओडिशा के प्रसिद्ध रेत-कलाकार हैं को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2014 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। वह उड़ीसा राज्य में  एक स्कूल भी चला रहे हैं जिसमें छात्रों को वह रेत पर अपनी कल्पनाओं को साकार करने के गुर सिखाते हैं।  सुदर्शन अपनी बात कला के जरिए लोगों तक पहुंचाते हैं। उनके काम में अक्सर एक सामाजिक या पर्यावरण संदेश होता है, और उन्होंने अपनी कला का उपयोग जलवायु परिवर्तन, गरीबी और बाल श्रम जैसे मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static