वाइट डिस्चार्ज में न करें इन चीजों का सेवन, बढ़ जाएगी प्रॉब्लम

punjabkesari.in Wednesday, May 16, 2018 - 09:27 AM (IST)

सफेद पानी का उपचार : महिलाओ में वाइट डिस्चार्ज की समस्या भी आम देखने को मिलती है, जिसे ल्यूकोरिया (Leukorrhea) भी कहा जाता है। सफेद पानी का मासिक धर्म से पहले या बाद में आना स्वाभाविक हैं लेकिन ज्यादा मात्रा में सफेद पानी आना रोग होता है। वाइट डिस्चार्ज की प्रॉब्लम किसी भी उम्र की महिला को हो सकती है। शरीर में कमजोरी, इंफेक्शन, गठान, कोई घाव या अलसर के कारण होने वाली इस समस्या में डाइट का बहुत ख्याल रखना पड़ता है लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन वाइट डिस्चार्ज की समस्या को और भी बढ़ा देता है। इस बीमारी में अगर पेशेंट इलाज के साथ-साथ इन चीजों से परहेज कर लें तो यह समस्या जल्दी ठीक हो जाती है। आइए जानते हैं वाइट डिस्चार्ज में आपको किन चीजों को अवॉइड करना चाहिए।

 

वाइट डिस्चार्ज के कारण (White Discharge Reasons in Females)

योनि की साफ सफाई न रखना
किसी से ज्यादा घबराहट होना
पोषक आहार में कमी
गर्भाशय में कोई चोट लगना
यूरीनरी ट्रैक्स इंफैक्शन 
बैक्टीरिया या कोई फंगल इंफैक्शन 
डायबिटीज या एनीमिया

 

वाइट डिस्चार्ज में इन चीजों से करें परहेज

1. ल्यूकोरिया में महिलाओं को मांस, मछली, मटन, का सेवन नहीं करना चाहिए। इनमें मौजूद एनिमल प्रोटीन शरीर में इंफ्लामेशन को बढ़ाता है, जोकि व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को बढ़ावा देता है।

2. वाइट डिस्चार्ज में आपको खमीर वाले फूड्स जैसे- इडली, डोसा आदि का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इनका सेवन आपकी प्रॉब्लम को बढ़ा देता है।

3. अगर आपको यह प्रॉब्लम है तो भारी, तली हुई, मसालेदार और खट्टी चीजों से दूर बना लें। क्योंकि यह भी ओवरी में इंफ्लामेशन करते हैं।

4. अपनी डाइट में ब्रेड या मशरूम को भी शामिल न करें। इससे भी ल्यूकोरिया की प्रॉब्लम बढ़ जाती है।

5. कड़क चाय, कॉफी, एल्कोहल और कोल्ड ड्रिंक को अधिक पीना सफेद पानी की प्रॉब्लम को बढ़ा सकता है।

6. अपने आहार में मैदा, बेसन, चना, अरहर की दाल, अंडा, अचार, खटाई और लाल मिर्च को भी न सेवन करें। ल्यूकोरिया में इन चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

7. वैसे तो सब्जियां खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इस समस्या में बैंगन, करेला, अरवी और अधिक आलू और प्याज ना करें।

8. वाइट डिस्चार्ज की समस्या में शराब, सिगरेट और तम्बाकू के उपयोग से दूर रहें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static