नवजात शिशु की अच्छी परवरिश के लिए इन 5 बातों का रखें खास ख्याल

punjabkesari.in Monday, Mar 05, 2018 - 12:12 PM (IST)

मां बनने का अहसास हर औरत के लिए अद्भुत होता है। पहले बच्चे के जन्म के बाद मां को उसके स्वस्थ को लेकर अक्सर चिंता लगी रहती है। मां यही चाहती है कि उसका बच्चा स्वस्थ और हंसता खेलता रहे। बच्चा जितना छोटा होता है उसका शरीर भी उतना ही नाजुक होता है इसलिए किसी भी तरह की गलती उसके स्वास्थ पर बुरा असर डाल सकती है। अगर आप भी पहली बार मां बनी है और बच्चे की देखभाल को लेकर परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं। इनको अपनाकर आप बच्चे की देखभाल अच्छे से कर सकते हैं।

 

1. स्तनपान
बच्चों को पहले छ महीने तक मां का दूध पिलाना बहुत जरूरी होता। मां के दूध से बच्चों की हड्डिया मजबूत होने के साथ ही उनके शरीर का विकास अच्छे से होता है। बच्चे को स्तनपान करवाने से मां को ब्रेस्ट कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का सामना नहीं करना पड़ता है।

 

2. टीकाकरण

PunjabKesari
बच्चों को समय- समय पर टीकाकरण जरूर करवाए। कोई भी इंजेक्शन छूटने से शिशु को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बच्चे को स्वस्थ रखने के लिए टीकाकरण करवान जरूरी है।

 

3. कपड़े
बच्चों को कपड़े पहनाते समय इस बात का ध्यान रखें की कपड़े ठोडे ढीले हो। सर्दियों ने गर्म कपड़े और गर्मियों में सुती कपड़े पहनाए। इसके साथ ही हमेशा कपड़े साफ सुथरे होने चाहिए।

 

4. बच्चों को गोद में उठाते समय

PunjabKesari
नवजात शिशु के शरीर के अंग बहुत कमजोर होते है। उनको उठाते समय या सुलाते समय उनकी गर्दन के पीछे हाथ जरूर रखें। इसके साथ ही बच्चे को कभी भी हिलाए न एेसा करने से उसके मस्तिष्‍क में रक्‍तस्राव हो सकता है जो कभी कभी जानलेवा भी साबित होता है।

 

5. दांत निकलते वक्त
बच्चा 6 महीने के बाद दांत निकालना शुरू कर देता है। कई बार बच्चों को दांत निकालते समय दस्त और उल्टी भी हो सकते हैं। जब शिशु दांत निकाल रहा हो उस पर खास ध्यान दें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static