नेल पेंट से होते हैं कई शानदार काम (PICS)

punjabkesari.in Sunday, Aug 21, 2016 - 04:55 PM (IST)

नेल पेंट लडकियों की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। इससे हाथों की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। शायद आप यह नही जानते कि नेल पॉलिश से आप नाखून सजाने के अलावा भी और बहुत से काम कर सकते हैं। ये आपकी जूलरी से लेकर शू लेसेज़ तक, सबके लिए परफेक्ट है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...
 
1. स्टोन लगाएं
 
स्टोन्स वाली ज्यूलरी पहने में अच्छी तो बहुत लगती है लेकिन अगर इनमें से स्टोन्स निकल जाएं तो यह खराब लगने लगती है। आप इस पर  नेल पेंट लगा कर वापस स्टोन चिपका दें तो यह मजबूती से चिपक जाएगें।
 
2. जंक ज्यूलरी
 
जंक ज्यूलरी हर किसी को ये सूट नहीं करती है। कई लोगों को तो इससे एलर्जी तक भी हो सकती है। इससे बचने के लिए इसके अंदर की तरफ नेल पेंट लगा दें। इससे यह सीधे स्किन से टच नही करेगी।
 
3. स्टॉकिंग्स फटने से बचाएं
 
आपकी स्टॉकिंग्स, टाइट्स या लेगिंग्स में एक धागा निकल जाए तो वो खराब लगने लगती है। इसके और धागे ना निकले इसके लिए इस पर नेल पेंट लगा दें।  
 
4. जूते के लेसिस 
 
जूते की लेसिस खराब हो जाए तो उनको बांधने में परेशानी होने लगती है। इस लिए इस पर नेल पेंट लगा दें।
 
5. सुई में धागा डालें
 
आंखों की रोशनी कम होने के कारण कई बार सूई में धागा डालने में परेशानी होती है। इसमें नेल पेंट आपकी मदद कर सकती है। धागे के छोर को नेल पेंट में डूबोएं और सुखने पर धागा आसानी से सूई मे पड जाएगा।
 
 
6. नाखून को टूटने से बचाएं
 
आपके नाखून में थोडा-सा क्रेक आ जाएं तो उस पर नेल पेंट लगा लें। ये नाखून को टूटने से रोकती है।
 
7. बटन 
 
 आप पार्टी में गए हो और ड्रेस का बटन टूट जाए तो बटन की सिलाई पर नेल पेंट लगा लें। 
 
 
8. मेटैलिक बकल्स 
 
मेटैलिक बकल्स कई बार शाइन खोने लगते हैं। इन्हें नया बनाए रखने के लिए नेल पेंट का इस्तेमाल करें।इससे उनकी शाइन भी बनी रहेगी और वो खराब भी नहीं होंगे।
 
9. लेदर शूज़ 
 
लैदर के जूतों पर कई बार स्कैच पड़ जाते हैं तो इस पर जूतों से मैच करता नेल पेंट लगा दें। स्कैच छिप जाएगें।
 
 
10. बॉबी पिन्स का नेकलेस
 
बॉबी पिन्स पर कलरफुल नेल पेंट लगा लें। इससे ये एक-दूसरे से चिपक जाएगी फिर इन में चेन या रीबन डाल दें आपका नया चंकी नेकलेस तैयार हो जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static