गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय ध्यान में रखें ये बातें

punjabkesari.in Wednesday, Apr 19, 2017 - 04:55 PM (IST)

पंजाब केसरी(इंटीरियर डैकोरेशन)- घर को सही तरीके से चलाने के लिए औरत को बहुत बातों का ध्यान रखना पड़ता है। साफ-सफाई,लेटेस्ट इंटीरियर के अलावा किचन को संभालना भी हर किसी के बस की बात नही है। जरी सा लापरवाही से नुकसान भी भुगतना पड़ सकता है। गैस का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करने के लिए इसके बारे में जरूरी जानकारियों का होना भी बहुत जरूरी है। सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि जब गैस एजैंसी से सिलेंडरआता है तो एक्सपायरी डेट जरूर देख लें। गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने के बहुत सारे तरीके हैं। 

 

 

आइए जानते हैं कि गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते समय हमें किन-किन बातों का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी है।

1. सिलेंडर को हमेशा सीधा ही रखना चाहिए। उसे कभी भी नीचे गिरा कर नहीं रखना चाहिए। इससे दुर्घटना भी घट सकती है। 

2. किचन में हवा आने जाने के लिए हवादार खिड़कियां भी जरूर होनी चाहिए। जिससे LPG रसोई में इकट्ठी नहीं होगी। 

3. रात को सोने से पहले गैस का रैगुलेटर नॉब बंद कर दें। 

4. जहां सिलेंडर रख रही हैं वह जगह सूखी होनी चाहिए।  इसे गरम स्‍थान पर ना रखें।

5. सिलेंडर में प्रयोग होने वाले रेगुलेटर और ट्यूब्स की समय-समय पर जांच करते रहना चाहिए। इनमें जरा सी भी खराबी लगे तो तुरंत इनको बदल दें। 

6. गैस का रेगुलेटर और पाइप हमेशा अच्छी कंपनी का ही इस्तेमाल करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static