बेसन की भरवां हरी मिर्च 

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2016 - 04:56 PM (IST)

हर किसी का टेस्ट अलग-अलग होता है। कुछ लोग थोड़ा तीखा खाना पसंद करते हैं और कुछ हल्का फुल्का खाना। कम मसाले वाली दाल सब्जी के साथ भरवां हरी मिर्च खाने से टेस्ट और भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि के बारे में...
 

सामग्री
 

- 125 ग्राम बड़ी हरी मिर्च
- 1 चम्मच बेसन
- 2 चुटकी हींग 
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाऊडर
- 2 चम्मच धनिया पाऊडर
- 1/2 छोटा चम्मच आमचूर पाऊडर 
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाऊडर
- गरम मसाला जरूरतानुसार
- 2 बड़े चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार


विधि


1. हरी मिर्च को धोकर इसके बीच चीरा लगा दें। फिर एक फ्राई पैन में तेल डालकर गर्म कर लें। 

2. इसमें हींग और जीरा डालें। जब यह भूरा हो जाए तो इसमें हल्दी और बेसन डालकर हल्की आंच पर भूनें। जब यह भूरा हो जाए तो इसमें धनिया पाऊडर डालकर 1 मिनट पकाएं और आंच बंद कर दें। 

3. इसके बाद इसमें अामचूर, गर्म मसाला और नमक मिलाएं। 

4. अब इस मसाले से मिर्च को भर लें। इसके बाद पैन में थोडा सा तेल गर्म करके इसमें भरी हुई शिमला मिर्च को डाल कर ढक दें। 

5. इसे 2-3 मिनट के लिए पकने दें और बीच-बीच में हिलाते रहें। जब यह फ्राई हो जाए तो इसे खाने के साछ सर्व करें।

Punjab Kesari