नवरात्रों में पीएं खजूर का शेक

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2016 - 03:46 PM (IST)

आज से नवरात्रे शुरू हो गए है। एेसे में अगर आप व्रत में कुछ अलग बनाने की सोच रहे है तो आप खजूर का शेक बना सकते है। यह पौष्टिक होने के साथ काफी कम समय में बन जाता है। तो आइए जानें इसे बनाने की विधि।

सामग्री

-  खजूर
- 3-4 काजू
- 2 छोटी इलायची
- 2 कप दूध

विधि

1. सबसे पहले खजूर को अच्छी तरह धो लें। अब डंठल हटाकर खजूर के टुकड़ों को पतले टुकड़ों में काट लें।

2. अब इलायची को कूटकर पाउडर बना लें। अब ग्राइंडर में खजूर के टुकड़े और दूध डालकर ग्रांइड कर लें। 

3. अब इसमें इलायची पाउडर डालकर इसे अ्च्छी तरह फेट लें।

4. खजूर का शेक तैयार है। इसे गिलास में डालकर सर्व करें। 
 

Punjab Kesari