नवरात्रि स्पेशल शाही पनीर

punjabkesari.in Friday, Oct 07, 2016 - 08:04 PM (IST)

नवरात्रि में अगर आप आलू से बने पकवान खाकर बोर हो गए है तो शाही पनीर ट्राई करें। शाही पनीर को बिना प्याज लहुसन के भी बनाया जा सकता है। काजू, दही और क्रीम के साथ भी पनीर बनाएं। यह खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। आज हम आपको बताते है इसे बनाने की विधि... 


सामग्री

- 200 ग्राम पनीर
- 50 ग्राम काजू पेस्ट
- 2 चम्मच अदरक पेस्ट
- 1/2 काली मिर्च पाऊडर
- 50 ग्राम फेंटी हुई दही
- 2 चम्मच गरम मसाला पाऊडर
- 100 एम एल क्रीम
- स्वादअनुसार नमक


विधि

1. सबसे पहले पनीर के छोटे-छोटे पीस काट लें और उन्हें फ्राई कर लें। इसके बाद फ्राई किए पनीर को एक कप पानी में भिगो दें।

2. अब एक कडाही में तेल गर्म करें। इसमें अब अदरक पेस्ट और थोड़ा सा पानी डालें। इसे कुछ देर के लिए पकाएं और फिर इसमें काजू का पेस्ट,काली मिर्च पाऊडर और नमक डालकर थोड़ी देर और पकाएं। 

3. अब इसमें दही और 1 कप पानी मिलाकर 5 मिनट के लिए पकने दें। 

4. पानी में भिगोए पनीर को पानी से निकाल कर छान लें और ग्रेवी में मिक्स कर लें। 

5. अब ऊपर से ताजी क्रीम और गर्म मसाला छिड़के। शाही पनीर तैयार है। इसे फ्राई काजू के साथ सर्व करें। 

Punjab Kesari