लाजवाब पनीर टिक्का

punjabkesari.in Sunday, Aug 14, 2016 - 05:56 PM (IST)

पनीर से बने स्नैक्स बहुत टेस्टी होते है। इससे पकौड़े,सैंडविच,कडाही पनीर और शाही पनीर अलग ही स्वाद देते हैं और अगर स्नैक्स की बात करें तो पनीर टिक्का बच्चों के साथ-साथ बडों का भी फेवरेट होता है। इसे घर पर बड़ी आसानी से और कम समय में बनाया जा सकता है। आइए जानते है इसकी विधि के बारे में...
 
 
 
*सामग्री
 
 
-  200 ग्राम पनीर(कटा हुआ)
-  आधा कप दही
-  एक कप लाल,पीली,हरी शिमला मिर्च(कटी हुई)
-  आधा छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
-  1 बड़ा चम्मच काजू पाउडर
-  गरम मसाला इच्छानुसार
-  आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
-  स्वादानुसार नमक
 
 
*विधि
 
-  एक बर्तन में दही डालें। इसमेें शिमला मिर्च और पनीर को छोड़कर सारी चीजें मिलाकर पेस्ट बना लें।
-  इसके बाद इसमें पनीर और शिमला मिर्च के टुकड़े लपेट लें और 15 मिनट के लिए रख दें। 
-  माइक्रोवेव ओवन को 200 डिग्री तापमान पर प्री-हीट कर लें।
-  फिर पनीर और शिमला मिर्च को माइक्रोवेव ओवन की स्टिक में लगा कर 15 मिनट तक ग्रिल कर लें
-  आपका पनीर टिक्का बनकर तैयार है। मखमली पनीर टिक्का को सॉस और हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Punjab Kesari