जन्‍माष्‍टमी पर बनाएं पनीर की खीर

punjabkesari.in Thursday, Aug 25, 2016 - 03:41 PM (IST)

जन्‍माष्‍टमी का त्योहार बहुत खास होता है क्योकि इस दिन भगवान श्री कृष्‍ण का जन्‍म हुआ था। इस दिन कान्‍हा को खीर का भोग लगाया जाता है। आपने चावल की खीर तो कई बार खाई होगी पर आज हम आपको पनीर की खीर बनाने की आसान विधि बता रहे हैं। इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
 
 
*सामग्री
 
- 1/2 कप पनीर(कद्दूकस किया हुआ)
- 1/2 चम्मच इलायची पाऊडर 
- 1 1/4 कप कन्‍डेंस मिल्‍क 
-  3 चम्‍मच कटे मेवे (बादाम, काजू और पिस्‍ता) 
 
*विधि
 
- सबसे पहले एक नॉन स्‍टिक पैन में पनीर और दूध डाल कर उबालें और इसे लगातार हिलाते रहें।
- इसके थोडी देर बाद गैस बंद कर दें।
- अब इसमें कंडेंस मिल्‍क मिला कर आंच धीमी कर दें और इसे 5 मिनट तक पकाएं। 
- इसके बाद इसमें कटे हुए मेवे मिलाएं।   
- खीर को फ्रिज में रख कर 2 घंटे के लिए ठंडा करें और फिर सर्व करें।
 

Punjab Kesari