मीठा खाने का है मन तो ट्राई करें लो-कैलोरी गाजर का हलवा

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2019 - 02:46 PM (IST)

अगर आप भी मीठे में कुछ खास बनाने की सोच रही हैं तो आज हम आपको लो कैलोरी गाजर का हलवा बनाने की रेसिपी बनाएं। बनाने में आसान होने के साथ-साथ यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। चलिए आपको बताते हैं गाजर का हलवा बनाने की रेसिपी।

 

सर्विंग: 3 - 4
सामग्री:

दूध - 1.5 लीटर
गाजर - 600 ग्राम
घी - 80 ग्राम
काजू - 75 ग्राम
बादाम - 30 ग्राम
किशमिश - 70 ग्राम
चीनी - 15 ग्राम

विधि:

1. सबसे पहले खाया बनाने के लिए पैन में 1.5 लीटर दूध डालकर मीडियम आंच पर पकाएं।
2. दूध में उबाल आ जाए तो गैस धीमी करके दूध पकाएं।
3. इसे स्पैटुला से चलाते रहे, ताकि दूध बर्तन के तलवे से ना लगे।
4. जब खोया बनकर तैयार हो जाए तो इसे बाउल में निकाल लें।
5. इसके बाद 600 ग्राम गाजर को छीलकर कद्दूकस कर लें।
6. पैन में 80 ग्राम घी गर्म करके उसमें कद्दूकस की हुई गाजर मिक्स करें।
7. अब इसे धीमी आंच पर 8-10 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दें।
8. फिर इसमें तैयार किया हुआ खोया मिक्स करें।
9. इसे 5-7 मिनट तक दोबारा पकने के लिए छोड़ दें।
10. इसके बाद इसमें 75 ग्राम काजू, 30 ग्राम बादाम और 70 ग्राम किशमिश मिलाएं।
11. फिर इसमें 15 ग्राम चीनी अच्छी तरह मिक्स करें।
12. अब इसे दोबारा 5-7 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने के लिए छोड़ दें।
13. इसके बाद इसे बाउल में निकालकर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।
14. लीजिए आपका गाजर का हलवा बनकर तैयार है। अब आप इसे सर्व करें।

Content Writer

Anjali Rajput