झटपट बनाएं चॉकलेट इडली केक

punjabkesari.in Wednesday, Sep 07, 2016 - 05:15 PM (IST)

चाय के साथ बिस्कुट या नमकीन खाने का मन नहीं है तो आप झटपट चॉकलेट इडली केक ट्राई कर सकते हैं।  
  
  सामग्री
- एक चौथाई कप मैदा
- एक चौथाई कप सूजी
- 2 टेबल स्पून कोको पाउडर
- आधा कप दही
- 4 चम्मच चीनी
- एक चौथाई कप दूध
- एक चौथाई टी स्पून बेकिंग सोडा
- 1 टी स्पून वनीला एसेंस
- 2 चम्म्च रिफाइंड तेल।
 
सजाने के लिए 
 
चॉकलेट सॉस, कैडबरी जेम्स
 
विधि 
 
1. एक बाउल में दही, चीनी डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
 
2. अब इसमें तेल और वनीला एसेंस भी डाल दें।
 
3. सूजी और कोको पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और 5 मिनट के लिये रख दें।
 
4. अब इसमें पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें।
 
5. बेकिंग सोडा भी डाल दें।
 
6. मैदा डालकर हल्के हाथ से मिलाएं।
 
7. एक इडली स्टैंड में तेल लगा  कर चम्मच से सांचों में घोल भर दें।
 
8. इडली की तरह 5-7 मिनट भाप में पकाएं।
 
 9. सर्विंग प्लेट में निकालकर चॉकलेट सॉस और जेम्स से सजाकर सर्व करें।
 

 

Punjab Kesari