गार्लिक फ्राइड राइस

punjabkesari.in Friday, Aug 26, 2016 - 04:27 PM (IST)

गर्मी का मौसम हो या सर्दी का चावल हर मौसम में खाने अच्छे लगते हैं। गार्लिक राइस लंच,डीनर और स्नैक्स में भी खाए जा सकते हैं। इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां भी डाल सकते हैं। इसे घर पर बनाना बहुत आसान है। आप इसे ग्रेवी और सब्जी के साथ भी खा सकते हैं।
 

*सामग्री
 
- 300 ग्राम चावल
- 1 लीटर पानी 
- 10 कलियां लहसुन(पीसा हुआ)
- 2 प्याज(कटे हुए)
- 2 गाजर
- प्याज के हरे पत्ते
- हरी,पीली और लाल शिमला मिर्च
- बीन्स
- बेबी कॉर्न
- 1 ½ चम्मच रिफांइल तेल
- 1 चम्मच सिरका
- नमक स्वादानुसार
- 1 टीस्पून वाइट पेपर पाऊडर 
- सोया सॉस
 
सारी सब्जियों को पहले काट कर रख लें।
 
 
*विधि 
 
 
- सबसे पहले चावल को धोकर 10 मिनट के लिए भिगो कर रख लें और चावल को उबाल लें।
- जब चावल उबल जाएं तो इनको छान कर पानी से निकाल लें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब एक कडाही में तेल डालकर उसमें लहसुन डाल कर भूनें। फिर उसमें प्‍याज, गाजर और शिमला मिर्च डाल कर 2 मिनट तक पकाएं।
- इसमें नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
-  फिर चावल, प्‍याज के हरे पत्‍ते,बेबी कार्न, सोया सॉस, वाइट पेपर पाऊडर, वेनिगर और बाकी सारी सब्जियां  डाल कर 
तेज आंच पर 3 मिनट तक पकाएं और इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।
 

Punjab Kesari