क्रिस्पी नूडलस चाट

punjabkesari.in Friday, Aug 05, 2016 - 03:59 PM (IST)

भूख हो या ना पर नूडलस का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बच्चे और बड़े सब इसको बहुत पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको नूडल चाट बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। तो आइए जानते हैं नूडलस खाने के इस अनोखे तरीके के बारे में...

 
*सामग्री
 
- 2 पैकेट सादा नूडल्स
- 1/2 कप गोभी(बारिक कटी)
- 1/2 कप गाजर(कटे हुए या कद्दुकस किए हुए)
- 1/2 कप शिमला मिर्च(बारिक कटी)
- 1 कप बीन्स(कटा हुआ)
- 3/4 कप स्प्रिंग अनियन(प्याज)
- 1 टेबलस्पून लहसून
- चिल्ली सॉस
- टोमॅटो सॉस
- एक चुटकी चाइनीस साल्ट 
-  नमक स्वादानुसार 
- काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार
- चीनी थोडी सी
- नींबू का रस
- मूंगफली(गार्निश के लिए)
- तेल आवश्यकता अनुसार
- हरा धनिया (कटा हुआ)
 
*विधि
 
- सबसे पहले एक बर्तन में पानी,थोड़ा नमक और तेल मिलाए और 1 मिनट के लिए पकाएं। 
- इसके बाद इससे पानी निकाल कर अलग रख दें और ठंडे पानी में डालकर छान लें। ताकि इससे सारा पानी निकल जाए।
- अब एक फ्राइंग पैन तेल गर्म करें और धीरे-धीरे नूडल्स को ख़स्ता होने तक तलें और कुछ नूडल्स को फोरक से राउड करके कडाही में डालकर फोरक बाहर निकाल लें।
- इनको एक तरफ रख लें।
- एक कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल लें। इसमें लहसुन और सारी  सब्जियों को 1 मिनट के लिए भूनें
- इसमें अब नमक, चीनी, चाइनीस साल्ट और काली मिर्च पाऊडर मिलाए।
- इसके बाद इसमें नूडल्स और नींबू का रस मिलाए। 
- ऊपर से चिल्ली सॉस और टोमॅटो सॉस डालें।
- प्याज, हरा धनिया और मूंगफली के साथ गार्निश करें
 
 
आप इसके लिए इमली की चटनी भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
 

Punjab Kesari