करियर में सफलता दिलवाएगा तांबे का सूरज, घर में लगाते समय इन Vastu Tips का रखें ध्यान

punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2023 - 04:07 PM (IST)

वास्तु शास्त्र में हर चीज को रखने के कुछ नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से घर में पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी का संचार होता है। इसके अलावा इस शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी बताया गया है जिन्हें घर में रखने से पॉजिटिविटी आती है। उन्हीं चीजों में से एक है तांबे का सूरज । तांबे का सूरज घर में लगाने से व्यक्ति के घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है लेकिन इसे घर में लगाने से पहले कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखना जरुरी है। आइए जानते हैं इनके बारे में....

करियर में सफलता 

यदि आप करियर में उन्नति और तरक्की हासिल करना चाहते हैं तो घर में तांबे का सूरज जरुर लगाएं। तांबे का सूरज वर्कप्लेस में लगाने से व्यक्ति को सफलता मिलती है। 

पॉजिटिविटी का संचार 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में तांबे का सूरज लगाने से पॉजिटिव एनर्जी, खुशहाली, यश, कीर्ति और समृद्धि आती है। इसे घर में ऊर्जा का बहुत बड़ा स्त्रोत माना जाता है। 

कलेश होगा दूर 

तांबे एक बहुत ही प्रभावशाली धातु मानी जाती है जैसे घर में तांबे का सूरज लगाने से पॉजिटिविटी बढ़ती है वैसे ही इसे घर में लगाने से घर के सदस्यों के बीच में मिठास भी बढ़ती है। इससे निकलने वाली रोशनी घर के वातावरण को पॉजिटिव बनाती है और घर का कलह-कलेश और तनाव दूर होता है। 

इन नियमों का रखें ध्यान 

. वास्तु शास्त्र के अनुसार, तांबे का सूरज  पूजा घर के ईशान कोण में लगाना शुभ माना जाता है। 

. लिविंग रुम की पूर्व दिशा में इसे लगाने से घर का माहौल पॉजिटिव बनता है। 

. कार्यस्थल या फिर ऑफिस की पूर्वी दीवार पर तांबे का सूरज लगाने से व्यापार में वृद्धि होती है। इसके अलावा अच्छी नौकरी भी मिलती है और व्यक्ति की कई इच्छाएं पूरी होती हैं। 

. इसे कभी भी बेडरुम में नहीं लगाना चाहिए। 

. यदि घर में लगा तांबे का सूरज टूट गया है तो उसे हटा दें। 

. तांबे के सूरज को हमेशा साफ रखें नहीं तो इसका नेगेटिव प्रभाव भी घर वालों पर पड़ सकता है। 
 

Content Writer

palak