तस्वीरों में देखें, यहां नदी के ऊपर बहती है नदी!

punjabkesari.in Thursday, Sep 15, 2016 - 07:10 PM (IST)

आपने कई ब्रिजों के बारे में सुना होगा या फिर कई ब्रिज देखें होंगे लेकिन क्या आप एेसे ब्रिज के बारे में जानते है, जहां नदी बहती है। जी हां, जर्मनी के मैगडेन शहर में नदी के ऊपर एक एेसा ब्रिज है, जिसमें नदी बहती है। साथ ही छोटे बड़े जहाज भी चलते है। इस ब्रिज के ऊपर की नदी शहर के बाहर एल्बे नदी में जाकर मिलती है। यह ब्रिज को मैगडेन वाटर ब्रिज के नाम से जाना जाता है।


इस ब्रिज को 2003 में बनाया गया था। जहाजों के चलने के लिए ये दुनिया का सबसे लंबा जलमार्ग है, जोकि लगभग 1KM लंबा है। मैगडेबर्ग शहर के बाहर हवेल और मिटेलैंड नहरे विपरित दिशाओं में बहती थी इसलिए इन नहरों को एक साथ मिलाकर नदी के ऊपर से ब्रिज के द्वारा ले जाया गया और शहर से काफी दूर एल्बे नदी में मिला दिया गया। इसी के कारण ही जहाजों के लिए नया रास्ता बना। इस ब्रिज को बनाने का काम सन् 1930 में ही शुरू करना था लेकिन दूसरे विश्वयुद्ध के कारण ब्रिज का काम पूरा नहीं हुआ। साल 1997 में इस ब्रिज को बनाना का काम फिर से शुरू हुआ और 2003 में ये पूरा हुआ।

Punjab Kesari