यहां की नाइटलाइफ है कुछ खास! (pics)

punjabkesari.in Wednesday, Oct 12, 2016 - 04:46 PM (IST)

दुनिया में कई जगहें ऐसी है, जहां का माहौल, एनर्जी बहुत ही मशहूर होती है। इसी के चलते लोग इन जगहों में घूमने के लिए जाते है। तभी तो ये जगहें टूरिस्टों के आकर्षण का केंद्र बनती है। जी हां, आज हम टोक्यो की बात कर रहे है, जो दुनिया का सबसे बड़ा शहर है। यहां की नाइटलाइफ देखने वाली होती है। टोक्यो की जबरदस्त नाइटलाइफ देखने के लिए रोप्पोनजी, शिबुया,शिंजुकु इलाकों में घूमा जा सकता है। 

 


शिंजुकु के पश्चिम इलाके की तुलना में शिंजुकु का पूर्वी इलाका देखने वाला है। इस इलाके की चौड़ी सड़कों के चारों और ऊंची-ऊंची इमारतों का जाल बिछा हुआ है। यहां पर आपको हर तरह की मर्किट देखने को मिल जाएंगी। टोक्यो में आपको कई भारतीय रैस्त्रा भी मिल जाएंगे। 

 


टोक्यो में मौजूद योदबाशी आठ मजिला शोरूम है। इस शोरूम में कुल 21 स्टोर है। यहां आपको कंम्पयूटर, कैमरे और कई तमाम इलेक्ट्रॉनिक सामान देखने को मिलेंगे और बहुत ही सस्ती कीमत पर मिल जाते है। टोक्यो की असाकुसा इमारत को देखकर आप देखते ही रह जाएंगे। यह इमारत सभी लोगों का ध्यान अपनी तरफ आर्कषित कर लेती है। अाज हम आपको टोक्यो शहर की कुछ ऐसी ही तस्वीरे दिखाएंगे, जहां कि नाइटलाइफ आपको भी एक बार अपनी ओर खींच लेंगी।   

Punjab Kesari