कम बजट में करें इन आइलैंड्स की सैर (Pics)

punjabkesari.in Tuesday, Aug 02, 2016 - 03:45 PM (IST)

गर्मी की छुट्टियों में सभी घूमने जाते है। अगर अाप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं जहां गर्मी से कुछ समय के लिए अापको रहत मिलें अौर साथ ही बजट भी कुछ ज्यादा न अाए। इसके लिए हम आपको बताने जा रहे है फ्रैंडली प्राइवेट आइलैंड्स के बारे में जोकि घूमने फिरने के लिए बेस्ट हैं।

 

– पलाऊ आइलैंड, वेस्टर्न पैसिफिक ओसियन

 

अगर अाप भी सेलिब्रिटी लाइफ को एन्जॉय करना चाहते हैं तो पलाऊ आइलैंड जरूर जाएं। यहां पर अाप कम वजट में अपना बंगला भी ले सकते हैं। यह आइलैंड सीफूड और स्वादिष्ट बारबीक्यू डिलाइट्स के लिए बहुत प्रसिद्ध है। 

 

– स्लिपर आइलैंड, न्यूजीलैंड

 

न्यूजीलैंड के स्लिपर आइलैंड का नजारा देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। यहां बीच पर फैली सफेद रेत बहुत ही अच्छी लगती है। आइलैंड की इस रेत को देखते ही आपका मूड रोमांटिक हो सकता है।

 

– क्रोएशिया, यूरोप

 

इस आइलैंड की खूबसूरती को अाप ठंडे पानी में डाइव लगाकर स्विमिंग करते हए देख सकते हैं।  कुछ दिनों के लिए आप यहां सेलिब्रिटी लाइफ की फीलिंग भी ले सकते हैं।

 

– वहीन आइलैंड, फ्रेंच पोलीनीशिया

 

23 एकड़ में फैला यह आइलैंड बहुत ही शांत और खूबसूरत है। इसके चारों तरफ चादर सी फैली सफेत रेत, कोरल गार्डन और कोकोनट ग्रूव्स देखने के मिलते हैं।

 

– मेलोडी की, फ्लोरिडा

 

यह आइलैंड 3200 स्कवेयर फीट में फैला हुआ है। इस जगह पर अाप अपनी वेकेशन को अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं।

 

– ग्रेनाइड आइलैंड

 

कम बजट में वेकेशन की प्लानिंग कर रहे हैं तो घुमने के लिए ग्रेनाइड आइलैंड जाएं। यहां पर ऊंचे-ऊंचे पहाड़, सफेद रेत की चादर और चारों ओर हरियाली देखने को मिलती है। यह ग्रेनाइट आइलैंड लगभग 115 एकड़ में फैला है।

 

– कोको पल्म आइलैंड, बेलीज़

 

यह आइलैंड देखने में दूसरे आइलैंड्स की तुलना में छोटा है। अाप जहां पर अाकर अपनी छुट्टियों को अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं। इस आइलैंड की खासियत है कि यहां पर अापको स्पोर्ट्स से लेकर फिशिंग तक की सुविधाएं मिल जाती हैं।

Punjab Kesari