तस्वीरों में देखें, दुनिया की जादुई जगहें!

punjabkesari.in Wednesday, Sep 14, 2016 - 04:11 PM (IST)

दुनिया में एेसी बहुत सी जगहें हैं, जिन्हें देखने के बाद भी अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता। इन जगहों की खूबसूरती हमारे मन को मोह लेती हैं। आज हम आपको एेसी कुछ जगहों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में जानकर आप हैरान होंगे। हैरानी वाली बात यह है कि ये सब प्राकृतिक हैं। तो आइए जानें इन जगहों के बारे में...   


1. वेटोमो केव्स, न्यूजीलैंड

वेटोमो केव्स के अंदर से नदी बहती है। इस केव की असली खूबसूरती इसकी छत है। इसकी छत आसमान में तारों की तरह दिखाई देती है। इसकी खूबसूरती देखने लाइक है।


2. व्हाइट हैवन बीच, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के व्हीटसंडे आइलैंड में 7 किलोमीटर के दायरे में फैले इस बीच की खूबसूरती देखने लायक है। यहां पर स्मोकिंग करना और कुत्तों को ले जाना बैन है।


3. गलफलॉस, आइसलैंड

गलफलॉस पॉपलुर टूरिस्ट स्पॉट्स में से एक है। पहाड़ों से गिरते वाटर फॉल पर जब सूरज की रोशनी पड़ती है तो इसका पानी सोने की तरह चमकता है। 


4. मार्बल केव्स, पेटागुनिया

मार्बल और पानी से होने वाले रिएक्शन की वजह से केव्स के ऊपर ब्लू और ग्रीन रंग के छल्ले बन गए हैं। 6000 साल तक लगातर हुए रिएक्शन के बाद अब इस केव की खूबसूरती और भी बढ़ गई है।


5. हवासु फॉल्स, अमेरीका

लाल चट्टानों से गिरता ये वॉटरफॉल अदभुत नजारा बनाता है। हवासु फॉल्स से गिरने वाले ग्रीन और ब्लु कलर का पानी की धार इस जगह को खूबसूरत बना देती है।

Punjab Kesari