दुनिया के 10 सबसे शांत देश जो आतंक और करप्शन से हैं कोसों दूर (Pics)

punjabkesari.in Thursday, Jul 28, 2016 - 07:40 PM (IST)

ग्लोबल पीस इंडेक्स ने हाल ही में एक नई रिपोर्ट जारी करते हुए दुनियाभर के सबसे शांत और अशांत देशों की लिस्ट जारी की है। इंडेक्स के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस साल दुनियाभर में शांति में कमी आई है। इसी रिपोर्ट के आधार पर हम आपको दुनिया के 10 सबसे ज्यादा शांत देशों के बारे में बता रहे है। साथ ही हम आपको उन देशों की कुछ खासियतों के बारे में भी बता रहे हैं, जिनकी वजह से उन्हें लिस्ट में टॉप 10 में जगह मिली है। इस लिस्ट में टॉप पोजिशन पर यूरोपीय देश आइसलैंड है।

 

 

- आइसलैंड

 

आइसलैंड लिस्ट में टॉप पोजिशन पर है। दुनिया के सबसे खूबसूरत नजारों के अलावा इस देश में काफी कुछ ऐसा है जिसकी वजह से ये दुनिया का सबसे शांत देश बना है। आइसलैंड की पॉपुलेशन केवल 3.25 लाख है और इस देश में डेमोक्रेसी और जेंडर इक्वेलिटी के सबसे बेहतर हालात हैं। यहां का लिट्रेसी रेट 100% है और यहां पढ़ाई के लिए कोई ट्यूशन फीस भी नहीं लगती है। यहां क्राइम का लेवल काफी कम है। यहां मर्डर की दर 1 लाख लोगों पर केवल 1.8 सालाना है जबकि यूएस में यही दर 1 लाख लोगों पर 5.8 है।

 

 

- डेनमार्क

 

डेनमार्क का नाम दुनिया के सबसे कम भ्रष्ट और सबसे सुखी देशों की लिस्ट में आता है। यहां पर लोगों का लिट्रेसी रेट काफी हाई और रहन-सहन का स्तर भी काफी अच्छा है। डेनमार्क में पॉल्यूशन का स्तर कम और स्वास्थ्य सुविधाएं काफी एडवांस होने से लोगों की एवरेज उम्र भी ज्यादा है। इस देश के लोग स्कूल या वर्क प्लेस पर जाने के लिए पर्सनल व्हीकल की बजाए साइकल से या पैदल जाना पसंद करते हैं।

 

 

- ऑस्ट्रिया

 

यूरोप के इस देश में लोगों के रहन-सहन के लिए काफी अच्छा माहौल है। ऑस्ट्रिया में सभी तरह के क्राइम का ग्राफ बेहद कम है। साथ ही ये देश अपनी साफ-सफाई के लिए भी जाना जाता है। पर्यावरण को बचाने के लिए यहां पर रिसाइक्लिंग का कानून भी बेहद कड़ा है। जिसकी वजह से यहां पॉल्यूशन काफी कम है।ऑस्ट्रिया का ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम भी बेहद शानदार है। 

 

 

- न्यूजीलैंड

 

न्यूजीलैंड एक एडवांस सोशल प्रोग्रेसिव कंट्री है और साथ ही बेहद कम क्राइम रेट वाला देश है। यहां का ज्यूडिशियल सिस्टम भी काफी स्ट्रॉन्ग, फास्ट और इंडिपेंडेंट है। यहां का एजुकेशन सिस्टम और यहां की हेल्थ फेसिलिटीज भी वर्ल्ड क्लास है। न्यूजीलैंड में लोगों को फ्री या बेहद कम दरों पर सरकार की ओर से एडवांस हेल्थ फेसिलिटीज मिल जाती हैं।

 

 

- पुर्तगाल

 

पुर्तगाल काफी शांत और बेहद खूबसूरत देश है। यहां क्राइम का लेवल तो काफी कम है और यहां के कानून भी बेहद कड़े हैं। इस देश का मौसम, खानपान और आर्किटेक्चर भी दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर एट्रेक्ट करता है। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन है, जिसके कई इलाके आज भी वैसे ही रखे गए हैं जैसे वे 18th सेन्चुरी में बनाए जाने के वक्त थे।

 

 

- चेक रिपब्लिक

 

चेक रिपब्लिक यूरोप का एक छोटा सा देश है, जिसकी सीमाएं ऑस्ट्रिया, जर्मनी, स्लोवाकिया और पौलेंड से मिलती हैं। टूरिज्म इस देश की सबसे बड़ी इंडस्ट्री है। इस वजह से यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। राजधानी प्रॉग यूरोप के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शहरों में शामिल है। यहां पर क्राइम रेट बेहद कम है, इसलिए काफी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। 

 

 

- स्विट्जरलैंड

 

स्विट्जरलैंड दुनियाभर में अपनी खूबसूरती है। क्लीन सिटीज ही इस देश की पहचान नहीं है, बल्कि लो क्राइम रेट और हाई क्वालिटी फूड भी इसे बेहद खास बनाता है। यहां पर डिसेबिलिटी का लेवल काफी कम और टैलेंट और प्रोडक्टिविटी ज्यादा है। स्विट्जरलैंड में सैलरी रेट ज्यादा और इसके मुकाबले टैक्स की दरें थोड़ी कम है। इस देश की गिनती दुनिया के बेस्ट टैक्स हैवन देशों में होती है।

 

 

 

- कनाडा

 

कनाडा में लोगों की सुरक्षा को लेकर सरकार काफी सेंसिटिव है इसी वजह से इस देश में मर्डर और क्राइम रेट काफी कम है। साथ ही इस देश में लाइफ सेटिस्फेक्शन का स्कोर भी काफी ज्यादा है। दुनिया के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे लोगों वाले देशों में से एक  कनाडा भी है। इस देश में बेरोजगारी की दर भी 5 से 7% के बीच है।

 

 

- जापान

 

तकनीक के मामले में सबसे एडवांस जापान दुनिया के सबसे कल्चरल और ट्रेडिशनल देशों में भी शामिल है। कई मामलों में जापान काफी सेफ है। यहां हर तरह के क्राइम की दर काफी कम है। जापान के पास इंटरनल सिक्यूरिटी के लिए भी डिफेंस फोर्स है। साथ ही पड़ोसी देशों से भी उसके अच्छे संबंध हैं। जापान दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी भी है ।

 

 

- स्लोवेनिया

 

दुनिया के 10 सबसे शांत देशों की लिस्ट में स्लोवेनिया दसवें नंबर पर है। इस देश की सबसे बड़ी खासियत खुद यहां के लोग हैं। जो कि बेहद शांतिप्रिय हैं। छोटे से देश स्लोवेनिया में लोगों के देखने और घूमने के लिए काफी कुछ है।

Punjab Kesari