सबसे खतरनाक किला, छोटी सी चूक से जा सकती है जान! (Pics)

punjabkesari.in Monday, Sep 05, 2016 - 03:03 PM (IST)

वैसे तो आपने कई किलों के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आप सबसे खतरनाक किले के बारे में जानते है। भारत का सबसे खतरनाक किला कलावंती नाम से मशहूर है। कलावंती किला को खतरनाक किला इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस तक पहुंच पाना बहुत मुश्किल है। अधिकतर लोग तो इस पर जाने की हिम्मत नहीं कर पाते। इसकी चढ़ाई इतनी खतरनाक है कि छोटी सी चूक से जान भी जा सकती है। रास्ता कठिन होने के कारण यहां लोग कम ही आते है। अगर कोई आता है तो सूर्यास्त के पहले ही लौट जाता है। खड़ी चढ़ाई के होने की वजह से कोई आदमी यहां लंबे समय तक नहीं टिक पाता। यहां पर बिजली और पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।

 

दरअसल, इस किले पर चढ़ने के लिए चट्टानों को काटकर सीढियां बनाई गई है। सीढियों पर न कोई रस्सियां है और न ही कोई रेलिंग। कहते है कि चढ़ाई के समय जरा सी चूक होने पर व्यक्ति 2300 फीट से नीचे खाई में गिरता है। यहां से गिरने से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस किले को पहले मुरंजन किला कहा जाता था लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज के राज में इसका नाम बदल दिया गया। शिवाजी ने रानी कलावंती के नाम पर इस किले को नाम दिया। अक्टूबर से मई तक इस किले पर चढ़ाई की जा सकती है। बरसात के मौसम में यहां चढ़ाई करना काफी खतरनाक होता है क्योंकि बारिश के कारण फिसलन हो जाती है।

Punjab Kesari