ये है अागरा का बेबी ताजमहल, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Sep 11, 2016 - 01:51 PM (IST)

दिल्ली में मौजूद अागरा के सफेद ताजमहल के बारे में हम सब जानते है। लेकिन क्या अापको पता है इसके थोड़ी ही दूर एक लाल ताजमहल भी है, जिसके बारे में शायद कम लोग ही जानते होंगे। इस ताज महल को 213 में बनवाया गया था। इसको डच अंग्रेज अफसर कर्नल जॉन विलियम हैंसिग की बीवी ने अपने पति की याद में बनवाया था। 
 
 
लाल ताजमहल कहीं जाने वाली यह इमारत ईसाई कब्रिस्तासन के बीच बनी है। कहा जाता है कि कर्नल जॉन विलियम हैंसिग लंका में एक फौजी जीवन जीने अाया था। वहां काफी समय बिताने के बाद वह अागरा में आ गया। फिर 1803 में उसकी मौत हो गई। कर्नल जॉन विलियम हैंसिग की मौत होने के बाद उसकी पत्नी ने इस ताजमहल का निर्माण करवाया। इस ताजमहल को देखकर लगता है कि यह हुबहू अागरा के सफेद ताजमहल की कॉपी है। 
 
यह ताजमहल एक फिट लंबे-चौड़े चबुतरे पर बनाया गया है। इसकी भी ताजमहल की तरह ऊंची-ऊंची मीनारें बनाई गई है अौर बीच में ताजमहल की तरह ही गोल गुम्बंद बना हुअा है। अाइए देखते है अागरा के बैबी ताजमहल की तस्वीरें

 

Punjab Kesari