इस रहस्यमयी पत्थर को नहीं हिला पाया कोई!

punjabkesari.in Monday, Feb 27, 2017 - 04:04 PM (IST)

लाइफस्टाइल: दुनिया में कई रहस्यमयी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिनको देखर अक्सर लोग हैरत में पड़ जाते है और सोचने पर मजबूर हो जाते है कि आखिर ऐसा क्या है, जो हमे समझ नहीं आ रहा। आज हम आपको एक ऐसे ही पत्थर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको रहस्यमयी कहा जा सकता है क्योंकि इस पत्थर को हिला पाना किसी के बस की बात नहीं है। इस पत्थर को एक बार देखने पर ऐसा लगता है मानो यह अभी गिर जाएगा लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह पत्थर इस अंदाज में टिका हुआ, जो गिरता हुआ मालूम होता है। यह पत्थर कहीं और नहीं बल्कि दक्षिण भारत के महाबलीपुरम में स्थित है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर आर्कषित करता है।    


यह पत्थर 12 साल पुराना है और यह ऊंचाई 20 फीट ऊंचा, 5 फीट तक चौड़ा है। यह पत्थर इस आधार पर टिका हुआ है, जिसको देखकर आप सोचेगे कि यह गिर क्यों नहीं गिर रहा। वैज्ञानिक भी आज तक नहीं समझ पाए कि ऐसा क्यों है कि यह पत्थर अपनी जगह पर ही टिका हुआ है।


गवर्नर ऑर्थर लवली नामक व्यक्ति 1908 में पहली बार इस पत्थर को देखा। उसे लगा कि यह पत्थर किसी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है इसीलिए उन्होंने 7 हाथियों की मदद से इसे खिंचवाना चाहा लेकिन यह पत्थर अपनी जगह से बिल्कुल नहीं हिला। कुछ लोगों का मानना है कि कृष्ण भगवान ने अपनी बाल अवस्था में यह पत्थर यहां गिरा दिया था। इसलिए लोग इस पत्थर को कृष्ण की मक्खन गेंद के नाम से जानते है। 

Punjab Kesari