ये हैं मौत का आइलैंड! (Pics)

punjabkesari.in Saturday, Oct 08, 2016 - 05:24 PM (IST)

आपने हॉरर मूवीज और डरावने किस्से तो बहुत सुने होंगे लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई आइलैंड पूरा का पूरा डरावना हो। जी हां,उत्तरी इटली की वेनेट्यन लगून्स में स्थित को मौत का आइलैंड कहते है। सरकार ने यहां पर लोगों का जाना बैन किया हुआ है। सिर्फ शराब बनाने के लिए जरूरी फसल के समय पर ही लोग यहां जाते हैं। इस आइलैंड के पास मछुआरे भी मछली पकड़ने नहीं जाते क्योंकि कई बार उनके जाल में मरे हुए इंसानों की हड्डियां फंस जाती है। इस आइलैंड को आइलैंड ऑफ डेड के नाम से जाना जाता है। 

इस आइलैंड के बारे में कहा जाता है कि यहां जाने वाले लोगों का जिन्दा बचकर वापिस लौट आना बहुत मुश्किल है। आखिर लोग यहां जाने से डरते क्यों है। दरअसल, सैकड़ों साल पहले इस आइलैंड पर प्लेग के मरीजों को मरने के लिए लाकर छोड़ दिया जाता था। एेसे में जो लोग मर जाते थे उन्हें यही पर दफना दिया जाता था। मरीजों की संख्या बढ़ते देख लगभग 1 लाख 60 हजार बीमार लोगों को जिंदा जला दिया गया था। इसके बाद आइलैंड पूरी तरह से वीरान हो गया। 1922 में इस आइलैंड पर मेंटल अस्पताल बनाया गया। यहां पर डॉक्टर्स और नर्सों को कई असामान्य चीजें नजर आने लगी थी। पागलखाने में भर्ती मरीजों को भी प्लेग के मरीजों के भूत दिखाई देते थे। बाद में यह अस्पताल बंद हो गया। 

अस्पताल बंद होने के कई साल तक यह आइलैंड वीरान पड़ा रहा। बाद में इटली की सरकार ने 1960 में इसे प्राइवेट मालिक को बेच दिया। वह व्यक्ति इस जगह पर कुछ देर रहा बाद में अपने परिवार को लेकर चला गया। एेसी कई घटनाओं के बाद यहां जगह फिर से वीरान हो गई। जो लोग बचकर वापिस लौट आए उनका कहना था कि यहां पर बीमारी से मरे हुए लोगों की आत्माएं भटकती हैं। 

Punjab Kesari