भारत का सबसे अनोखा रेस्‍टोरेंट, कब्रों के साथ बैठकर लोग खाते है खाना

punjabkesari.in Saturday, Oct 21, 2017 - 01:12 PM (IST)

देश-विदेश के बहुत से रेस्टोरेंट अपने खाने और खासियत के लिए जाने जातें है। आज हम आपको भारत के एक ऐसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहें जहां पर लोग कब्रों के साथ बैठ कर खाना खाते हैं। आइए जानते है भारत के इस अजीब रेस्टोरेंट के बारे में।

गुजरात के अहमदाबाद में स्थित इस रेस्टोरेंट को कब्रिस्तान के बीचों बीच बनाया गया हैं। न्यू लकी नाम के इस रेस्टोरेंट में कुल मिलाकर 26 कब्रे हैं। लोग यहां पर चाय के साथ-साथ आराम से खाने का भी मजा  लेते है।

दरअसल 45 साल पहले यह सिर्फ एक टी-स्टाल थी। जहां आकर लोगल सुबह-शाम चाय पीते थे लेकिन लोगों के बीच फेमस हो जाने के कारण इस टी-स्टाल को रेस्टोंरेट में बदल दिया गया।

यहां पर कब्रों पर स्‍ट्रील की जाली ढक दी जाती है। इसके अलावा कब्रों की साफ-सफाई की भी यहां पर पूरा ध्यान रखा जाता है। लोगों का मानना है कि कोई भी शुभ काम करने से पहले यहां पर आने से वो काम हो जाता है। इस,लिए लोग अपने किसी भी काम की शुरूआत यहां से ही करते है।

नारी के ज्यादा आर्टिकल पढ़ने के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Punjab Kesari