दिल्ली के ये शहर आज भी हैं मशहूर! (Pics)

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2016 - 12:49 PM (IST)

भारत में एेसे कई शहर है, जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। एेसा ही एक शहर हैं दिल्ली। यहां पर आने के लिए पर्यटक काफी उत्सुक रहते है। दिल्ली भारत की राजधानी और एक प्रमुख शहर है। आज हम आपको दिल्ली के प्रमुख शहरों के बारे में बताते हैं, जो आज भी काफी मशहूर हैं। आइए जानें इन शहरों के बारे में...


1. किला राय पिथौरा
 

इसे पिथौरा का किला भी कहते हैं, जिसे 12वीं शताब्दी में चौहानों के राजा, पृथ्वीराज चौहान ने बनवाया था। इसके अंदर 8वीं सदी का पुराना लाल कोट किला भी शामिल है, जिसे तोमर राजपूत शासक अनंगपाल तोमर द्वारा बनवाया गया था।
 

2. तुगलकाबाद
 

तुगलकाबाद के किले का निर्माण गियासुद्दीन तुगलक ने करवाया था। यह किला दो भागों में बंटा है। दक्षिणी दीवारों के साथ-साथ नगर दुर्ग और महल इसका एक भाग है और इसके उत्तर में बसा नगर दूसरा भाग है।
 

3. फिरोजाबाद
 

यह ऊंची दीवारों से युक्त महल,खभों वाले बड़े-बड़े हॉल,मस्जिदों, कबूतर टावर का गढ़ है। यह जगह अशोक के स्तंभ के कारण प्रसिद्ध है, जो तीन मंजिला संरचना है।


4. शेरगढ़
 

यह पुराना किला के नाम से प्रसिद्ध है,जिसे शेर शाह ने बनवाया था। कुछ साहित्यकारों के अनुसार यह किला इंद्रप्रस्थ के स्थल पर है जो पांडवों की विशाल राजधानी थी।
 

5. शाहजहांबाद
 

इसे पुरानी दिल्ली के नाम से जाना जाता है। इस शहर का निर्माण अकबर के पुत्र शाहजहां ने करवाया था। यह सुरक्षा दीवारों से परिबद्ध शाहजहानाबाद नामक क्षेत्र था। यह क्षेत्र मुगल साम्राज्य के पतन तक मुगलों की राजधानी रहा।
 

Punjab Kesari