इन जगहों की सैर करें जरा बचके! (Pics)

punjabkesari.in Saturday, Oct 15, 2016 - 02:10 PM (IST)

दुनिया में घूमने फिरने के लिए कई खूबसूरत जगहें है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है लेकिन भारत में कई जगहें एेसी भी है जहां पर जाने से पहले एक बार सोच लेना बेहतर होगा। इन जगहों पर कई विदेशी पर्यटक घूमने आते है और अपनी छुट्टियों को एन्जॉय करते हैं। आज हम आपको कुछ एेसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमना थोड़ा रिस्की हो सकता है। 


1. दमस बीच, गुजरात

इस बीच को डुमस बीच भी कहा जाता है। यहां पर रहने वाले लोगों का कहना हैं कि सूर्य अस्त होने के बाद यहां पर चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई देती हैं। 

2. फुगताल मोनेस्ट्री, लद्दाख

फुगताल मोनेस्ट्री को फुगताल गोस्पा के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर बाहरी लोगों का पहुंचना बहुत ही मुश्किल हैं। 

3. द्रास, लद्दाख

द्रास को लद्दाख का द्वार भी कहा जाता है। यह काफी ठंड़ी जगह है। इसके अलावा यह आंतकवाद से प्रभावित क्षेत्र भी है। 

4. चंबल घाटी, मध्यप्रदेश

यह अपने खौफनाक इतिहास के लिए जानी जाती है क्योंकि किसी जमाने पर यहां डाकुओं का राज था। यहां पर पर्यटकों का जाना सुरक्षित नहीं है। 

5. निकोबार, आइलैंड

यहां के समुद्री तट की खूबसूरती देखने के लिए आपको परमिशन लेनी पड़ेगी। यहां के जगलों में आदिवासियों का कब्जा है इसलिए यहां सोच समझ कर जाए। 

6. फुलबानी, ओडिशा

यह गांव भुवनेश्वर से 200 किलोमीटर है। यह खूबसूरत गांव आपको अपनी तरफ आकर्षित करेगा लेकिन यहां जाना खतरे से खाली नहीं है।
 

Punjab Kesari