Firefall की तरह दिखता है इस झरने का पानी

punjabkesari.in Friday, Feb 17, 2017 - 06:10 PM (IST)

ट्रैवलिंगः घूमने के लिए और आश्चर्यजनक चीजों को देखने के लिए दुनिया में कोई कमी नहीं है। कई बार तो हम कुदरत की बनाई अनोखी चीजों को देखकर हम हैरान रह जाते हैं। कहीं पहाड़ों के बदलता रंग तो कहीं एक ही समुद्र में दो तरह के रंग का पानी। इन खूबसूरत नजारों के लुत्फ उठाने के लिए लोग ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं। आज हम जिस लाजवाब नजारे की बात कर रहे हैं वह है एक झरना। जिसमें पानी का लहरे ऐसे दिखाई देती हैं जैसे आग की लहरे पहाड़ से गिर रही हो। 

 
कैलिफोर्निया में योसेमाईट नेशनल पार्क नाम की एक जगह है जो सिएरा नेवाड़ में स्थित है। इसकी खूबसूरती दुनिया में सबसे अलग है। यह जगह खतरनाक पहाड़ों,
सीकुओइया पेड़ों और ब्राइडलवील फॉल के लिए मशहूर है। इसकी कुदरती खूबसूरती के लिए को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। इस झरने को फॉयर फॉल से भी जाना जाता है। 
 

यहां का नजारा फरवरी के महीने में बहुत खास होता है। यहां पर बह रहा पानी इस मौसम में लावे की तरह दिखाई देता है। इस पहाड़ पर सूरज की तेज रोशनी पड़ने से इसका पानी का रंग पूरी तरह से बदला हुआ दिखाई देता है। इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए यहां पर दूर-दूर से लोग आते हैं। 
 

Punjab Kesari