इन11 जगहों पर घूम कर लें जन्नत का नजारा(Pics)

punjabkesari.in Tuesday, Aug 02, 2016 - 01:22 PM (IST)

आप घूमने फिरने के शौकिंन हैं और थाइलैंड जाना चाहते हैं इस खूबसूरत देश में घूमने की हर चीज के बारें में आपको जरूर पता होना चाहिए। यहां पर बहुत सी ऐसी चीज़ें हैं जो पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। बीच, फ्लोटिंग मार्किट,खाने के अलावा बहुत सी जगहें हैं जहां पर पर्यटकों की भीड़ हर वक्त लगी रहती है।
 
 
1. टुक-टुक 
 
यहां पर तीन पहियों वाली गाड़ी में शहर घूमने का अलग ही मजा है। आप यहां आकर इस पर सफर करने का लुत्फ उठा सकते हैं।
 
 
2. फ्लोटिंग मार्किट
 
यहां आकर इस बाजार को ना देखों यो तो हो ही नही सकता। कश्तियों में बनी दुकानों पर फल,सब्जियों जैसी हर चीज खरीद सकते हैं।
 
3. स्पा
 
थाईलैंड का बॉडी स्पा दुनिया भर मेें मशहूर है।यहां पर स्पा पार्लर बड़ी आसानी से मिल जाते हैं।  
 
 
4. Chatuchak सप्ताहिक बाजार
 
यह मार्किट दुनिया भर में मशहूर है। यहां पर जरूरत की हर चीज बडी आसानी से मिल जाती है।
 
5. थाई विलेज कल्चरल शो
 
थाईलैंड के पारंपरिक रिवाजों और संस्कृति को देखना चाहते हैं तो बैकॉक का थाई विलेज कल्चरल शो सबसे अच्छा अॉप्शन है। यहां पर बॉक्सिंग मैच, शादी,रिवाज और डांस की झलक देखने को मिलती है। 
 
6. टाईगर टेंपल
 
कंचनाबुरी थाईलैंड में सबसे फेमस जगह है। जहां पर आप शेरों के छोटोे-छोटे बच्चों के साथ तस्वीरें ले सकते हैं।
 
7. हाथी शो
 
थाईलैंड में हाथी का शो बैकॉक,पताया,आयुत्थाया में आम देखने को मिलता है।यहां पर हाथियों के कई तरह के करतब देखने को मिलते हैं जो शायद दुनिया में और कही नही।
 
8. खाओ सान रोड
 
यहां पर आप खुल कर मस्ती कर सकते हैं।
 
9. बुद्ध मंदिर 
 
बैकॉक में बुद्ध का मंदिर देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। इस मंदिर की इमारत बहुत शानदार है।
 
10. लुम्फिणी पार्क
 
यहां का नजारा बहुत खूबसूरत है। आप यहां पर बोटिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
 
11. पताया बीच
 
थाईलैंड में आप अगर खाने के लुत्फ उठाना चाहते हैं और वो भी स्ट्रीट फूड का तो आपके लिए ये जगह सबसे खास है। इसके साथ ही आप बीच में जहां पर अपनी छुट्टियों का पूरी मजा उठा सकते हैं।

Punjab Kesari