इन बातों से लगाएं पता कि वो आपकी दोस्त है या कुछ और!(Pics)

punjabkesari.in Tuesday, Sep 27, 2016 - 06:37 PM (IST)

कई बार कोई लड़की आपकी केयर करती है, हर बात मानती है तो आप सोचते है कि शायद वो आपके लिए कुछ फील करती हैं। आपका एेसा सोचना जरूरी नहीं सही हो। कई बार लड़की लड़के को अपना बैस्ट फ्रैंड मानती होती है। अगर आपके साथ भी एेसा कुछ हो रहा है तो आज हम आपको कुछ एेसी बाते बताएंगे, जिससे पता चलता है कि वो आपको सिर्फ अच्छा दोस्त मानती है।  


1. बातें शेयर करना

इस बात का ध्यान रखें कि वो आपसे किस तरह की बातें शेयर करती हैं। क्या वो आपको अपने दुख और सुख सब बताती है। वो आपसे फेसबुक पर कैसी बाते शेयर करती है।

2. विश्वास

अगर लड़की आपसे अपनी हर बात शेयर करती है तो इसका मतलब उसे आप पर विश्वास है। वो आपमें अपना अच्छा दोस्त देखती है। आपको बता दें कि लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड से हर बात शेयर नहीं करती।

3. बिना झिझक के गले लगाना

जैसे पुरुष दोस्त आपके साथ बातचीत के दौरान प्यार से मारते है। क्या वह भी कुछ एेसा ही करती है। वह बिना झिझक के आपको गले लगा लेती है। आपके सामने वह खुद को खूबसूरत दिखाने की कोशिश नहीं करती। इस बात से पता चलता है कि वो सिर्फ आपको अच्छा दोस्त मानती है। 

4. बात-बात पर चिढ़ाना

अगर आपकी फ्रेंड आपको बात-बात पर चिढ़ाएं। वो कभी भी आपको हैंडसम न कहें। आपके क्यूट से नेम रखती हो। वो आपको बाकी लड़कियों की तरह आपको इंप्रेस नहीं करती। आपको सिर्फ अपना बैस्ट फ्रैंड ही मानती है। 


 

Punjab Kesari