मलाइका-अर्जुन के रिलेशनशिप को प्रियंका-करीना ने किया Confirmed, कही ये बात

punjabkesari.in Monday, Feb 25, 2019 - 07:07 PM (IST)

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता इन दिनों बॉलीवुड में खूब चर्चा में हैं। उन्हें अक्सर आउटिंग पर साथ देखा जाता है। हालांकि दोनों ने इस बारे में ऑफिशियली कुछ भी नहीं कहा है लेकिन दोनों के बीच बढ़ती नजदीकिया किसी से छिपी नहीं है। दोनों ने भले ही अपने रिश्ते को ना कबूला हो लेकिन करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने इनके रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

 

प्रियंका-करीना ने लगाई मुहर

हाल में प्रियंका और करीना करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 6' में पहुंचे थे, जहां उन्होंने मलाइका और अर्जुन के रिश्ते को लेकर खुलासा किया। दरअसल, जब करण जौहर उनके रिश्ते के बारे में उनसे सवाल करते है तो देसी गर्ल दोनों के रिश्ते की पुष्टि करती है और उसके बाद बेबो इसका जवाब हां में देती है। फिर करण जब दोनों की शादी पर सवाल करते हैं तो कमरे में खामोशी छा जाती है। इसके बाद करण जौहर पूछते हैं कि क्या मलाइका और अर्जुन अपने रिश्ते जल्दी सार्वजनिक करेंगे, आपको क्या लगता है?

पहले भी कर चुके हैं कन्फर्म

करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 6' में आए गेस्ट पहले भी मलाइका-अर्जुन के रिश्ते को कन्फर्म कर चुकें हैं। जी हां, करण के शो में आए हार्दिक पांड्या और के.एल.राहुल ने इस शो एक सवाल का जवाब देते हुए दोनों के अफेयर को कन्फर्म किया था।

 

अर्जुन ने कही थी ये बात

इसी शो में अर्जुन कपूर अपनी बहन जाह्नवी कपूर के साथ आए थे। इतना ही नहीं, करण के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने खुद इस बात को कबूला था कि वह सिंगल नहीं है।

अंशुला कपूर को पसंद है मलाइका

एक चैट शो में अंशुला ने अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड के किए खुलासे किए। जब अंशुला से पूछा गया, आपको अर्जुन की कौन सी एक्स गर्लफ्रेंड सबसे अच्छी लगी थी। अंशुला ने जवाब दिया, 'मुझे अर्जुन की सारी गर्लफ्रेंड पसंद हैं। मैं इसकी सारी गर्लफ्रेंड की दोस्त हूं।' अंशुला के इस जवाब से यह भी साबित हो गया कि वो अर्जुन और मलाइका के रिश्ते से भी खुश हैं।

बता दें, कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर मलाइका और उनके बेटे अरहान खान के साथ लंच करते हुए दिखाई दिए थे। यह पहली बार था जब अर्जुन इस तरह मलाइका के बेटे अरहान से मिले। दोनों की शादी की खबरें जोरों पर हैं।

Content Writer

Anjali Rajput