रोमांटिक वेकेशन के बीच आया प्रियंका-निक का तलाक, क्या सच है यह बात?

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2019 - 05:50 PM (IST)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में रहती हैं जिसकी वजह शायद उनका स्ट्रिक वर्क भी हैं। जी हां, प्रियंका अपने करियर व काम को लेकर हमेशा अलर्ट रहती हैं, मगर पिछले कुछ दिनों वह अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा ब्रेक लेकर फैमिली के साथ मियामी में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। लगता है कि उनका यह वेकेशन काफी लंबा हैं, जिसकी तस्वीरें प्रियंका-निक लगातार अपने फैंस के साथ शियर कर रहे। 

जहां मियामी वेकेशन में प्रियंका-निक एक-दूसरे के साथ फुल मस्ती भरे मूड में नजर आ रहे है बल्कि उनकी बीच लुक खूब सुर्खियां बटौर रही हैं। कभी बिकिनी तो कभी स्विमसूट, आए दिन उनकी सेक्सी फोटोज वायरल हो रही हैं। हाल में सामने आई नई तस्वीरों में प्रियंका ऑफ व्हाइट ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैट आइज चश्मा और टोट बैग कैरी किया हुआ है। वहीं, निक जोनस गाजरी कलर की टी-शर्ट के साथ शॉट्स में कूल नजर आए। 

इससे पहले यह कपल बीच किनारे एन्जॉय करते नजर आ रहा था। उन्हें स्विमसूट में जेट स्कीइंग करते और याच पर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया था। इस दौरान उनके साथ निक के भाई जो जोनस और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि यूएस की OK मैगजीन ने अपने सूत्र के जरिए जानकारी दी थी कि निक और प्रियंका के बीच इन दिनों लड़ाइयां हो रही हैं और दोनों ने अलग होने का मन बना लिया है। सूत्रों के मुताबिक निक को लगता था कि प्रियंका कूल और समझदार लड़की हैं लेकिन शादी के बाद उन्हें ऐसा अहसास हुआ कि पत्नी का नेचर कंट्रोलिंग है। हालांकि, यह खबर महज एक अफवाह है और कुछ नहीं क्योंकिप्रियंका के करीबियों की मानें तो इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। दोनों साथ में काफी खुश है और मियामी में साथ वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। 


Content Writer

Sunita Rajput