दीपिका पादुकोण ने शेयर किया अपनी जिंदगी का सबसे खास पल

punjabkesari.in Wednesday, Jan 02, 2019 - 03:06 PM (IST)

बॉलीवुड की फैशनेबल दीवा दीपिका पादुकोण इस समय अपने मैरिज लाइफ को एंज्वॉय कर रही हैं। रणवीर सिंह और दीपिका इस समय हनीमून वीकेशन पर हैं। दीपिका ने भी अपनी शादी से जुड़े बहुत सारी बातें मीडिया के साथ शेयर की। हाल ही में एक मेगजीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी से जुड़े सबसे यादगार पल के बारे में बात की।

 

इस बारे में उनका कहना था कि उनकी शादी से जुड़े हुए कई पल उन्हें यादगार रहने वाले हैं जिसमें उनकी मां का उनका कन्यादान करने वाला पल सबसे खास है।

वह कहती हैं,'मेरी शादी के कई यादगार पल है। जिसमें मेरी मां मेरा कन्यादान कर रही है, वह भी शामिल है। इसके अलावा जिस दिन मैं मेहंदी लगा रही थी। उसी दिन मेहंदी लगाते ही सूरज का उगना भी मेरे लिए बहुत ही खास क्षणों में से रहने वाला है। रणवीर और मेरा सूर्य के साथ एक अलग रिश्ता है हम दोनों को भी सूर्य पसंद है। सब कुछ एकदम उत्तम रहा है। हमारा एक भी बैग नहीं खोया। हमारे किसी भी मेहमान की फ्लाइट नहीं छूटी। सब कुछ अपने जगह पर था।'


दीपिका पादुकोण ने बताया, 'जब 15 नवंबर को आनंद करज की रस्म पूरी हुई। वहां पर एक नाव खड़ी थी, जो मुझे और रणवीर सिंह को होटल वापस लेकर जाने के लिए खड़ी थी। सूरज अस्त हो रहा था और यह पहली बार था कि जब हम हमारी शादी के समय अकेले थे। उस समय हमने हमारे सबसे पसंदीदा गाने पूरी आवाज के साथ सुने और ऐसा लगा जैसे हम सूरज में कहीं खो गए।'

बता दें कि बॉलीवुड का यह क्यूट कपल दीपवीर बीते साल 14-15 नंवबर को शादी के बंधन में बंधे थे। जल्द ही वह फिल्म निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में काम करती नजर आएंगी।

Content Writer

Vandana