बॉयफ्रेंड के साथ शॉपिंग करते समय रखें इन बातों का ध्यान! (Pics)

punjabkesari.in Thursday, Sep 29, 2016 - 06:37 PM (IST)

शॉपिंग करना हर लड़की को पसंद होता है। अक्सर लड़कियां अपने दोस्तों के साथ शॉपिंग करने जाती है। दोस्तों के साथ जाने से बेहतर है कि आप अपने बॉयफ्रेंड के साथ शॉपिंग करने जाएं। एेसा करने से आप अपने बॉयफ्रेंड के साथ टाइम स्पेंड कर सकती है और इससे आपके रिश्ते की गहराई बढ़ती है। बॉयफ्रेंड के साथ शॉपिंग करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानें ये बातें...


1. शॉपिंग पर जाने से पहले ये सोच लें कि आपको खरीदना क्या है? एेसे में शॉपिंग करते समय आपका टाइम खराब नहीं होगा। 

2. बॉयफ्रेंड के साथ शॉपिंग करते वक्त उनके लिए भी कुछ खरीद लें। एेसा करने से उनको अच्छा लगेगा। आप चाहें तो कुछ खरीद कर उनको सरप्राइज दे सकते है।

3. बॉयफ्रेंड के साथ शॉपिंग जाने का यह मतलब नहीं कि वो हर बार आपका बिल भरें। हर बार बॉयफ्रेंड के साथ शॉपिंग करना जाना भी ठीक नहीं है।

4. अधिकतर लड़कियां शॉपिंग पर जाकर सारा सामान अपने बॉयफ्रेंड से उठवाती है। एेसा बिल्कुल न करें अपना सामान खुद उठाएं। बॉयफ्रेंड के कहने पर उनको कुछ बैग कैरी करने को दें।

5. शॉपिंग करते समय अपने पार्टनर की सलाह लें। एेसा करने से उनको अच्छा लगेगा और आपका रिश्ता गहरा बनेगा।


Punjab Kesari