फेसबुक पर किसी लड़की को कैसे करें प्रपोज?(PICS)

punjabkesari.in Monday, Oct 03, 2016 - 05:55 PM (IST)

लड़के किसी लड़की को पटाने के लिए कई तरह के पापड़ बैलते है लेकिन लड़की तब भी हां नहीं बोलती। हां करने की बात तो दूर वह दोस्ती तक नहीं करती। अगर आप भी इस परेशानी से गुजर रहे है और आपको भी कोई लड़की भाओं नहीं दे रही तो आज हम आपको लड़की को पटाने का तरीका बताने जा रहे है।  


वैसे तो फेसबुक और व्हाट्सएप्प के आने से किसी को प्यार का इजहार करना काफी आसान हो गया है लेकिन फिर भी कई बार ऐसा होता है कि फेसबुक पर किसी लड़की से कैसे दोस्ती की जाए। मन में एक ही डर बना रहता है कि कहीं वो इस बात से नाराज होकर ब्लॉक ना कर दें। इसलिए आज हम आपको कुछ तरीके बताएंगे फेसबुक पर किसी लड़की से दोस्ती करने के...

 


1. प्रभावी फेसबुक अकाउंट

सबसे पहले आपका  फेसबुक अकाउंट अपना होना चाहिए ना कि फैक, क्योंकि फैक अकाउंट बनाकर कर लड़की से बात करने पर लेने के देने पड़ सकते है। और एक बात प्रोफाइल फोटो अच्छी होनी चाहिए क्योंकि इसे से आपके व्यक्तित्व का पता लगेगा। 

2. बात की शुरुआत 

अगर लड़की पहले से आपकी फ्रैंड है तो उससे बात करने में ज्यादा मुश्किल नहीं होती। शुरुआत में दोस्ती करते हुए आप उसके बारे में ज्यादा जान सकते है।  

3. ईमानदार रहे 

इस बात का ख्याल रखे सच्चाई की ही आखिर में जीत होती है। ऐसे में छोटा झूठ तो चल सकता है लेकिन हर बात पर झूठ बोलना आपके लिए भारी पड़ सकता है। इसलिए फेसबुक पर लड़की से बात करते समय सच बोलें। 

4.फ़ोन नंबर ना मांगे 

लड़के अक्सर ऐसी भूल कर देते है कि लड़की ने जरा सी बात नहीं की और लड़के फोन नंबर मांग कर आशिकी झाड़ने लगते है। लड़की से फेसबुक पर ही बातें करते रहे और उस पर किसी तरह का दवाब ना डालें। 

5. व्यक्तिगत बातों से बचे  

अगर आप लड़के के साथ बातचीत कर रहे है तो धीरे-धीरे बात को आगे लेकर जाए। उससे ज्यादा व्यक्तिगत बातें ना करें। 

6. हंसी तो फंसी 

लड़की से फेसबुक पर बात करते समय बार-बार ये बिल्कुल ना कहें कि तुम कितनी सुंदर हो। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static